---Advertisement---

Ankita Lokhande का ‘जापानी गुड़िया’ वाला लुक देख तारीफ करने पर मजबूर हुआ ये सिंगर, यहां देखें पति विक्की जैन के रिएक्शन

Ankita Lokhande: विक्की जैन के सामने अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए राहुल वैद्य ने कहीं ये बात, विक्की ही नहीं फैंस भी रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 2:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी अंकिता लोखंडे फिलहाल भारती सिंह के ‘लाफ्टर शेफ’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं इस शो में अंकिता अपने अलग-अलग लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती है। इस सब के बीच उनका एक डॉल वाला अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वह इस बार भी काफी हटके नजर आई और इसे देखने के बाद सिंगर राहुल वैद्य चुप नहीं रह सके और वह खुलेआम अंकिता की तारीफ करने पर मजबूर हो गए वह भी विक्की जैन के सामने। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

यूनिक हेयर स्टाइल में Ankita Lokhande का लुक काफी अलग

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसमें पैपराजी के सामने अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, विक्की कौशल, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रही है। इस दौरान अंकिता फ्लोरल नूडल स्ट्रिप शॉर्ट ड्रेस को स्नीकर्स के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई। यूनिक हेयर स्टाइल में उनका लुक काफी अलग नजर आया और इसे देखने के बाद फैंस तारीफ करने पर मजबूर हो गए लेकिन जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है राहुल वैद्य।

अंकिता और राहुल की मस्ती

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य पैपराजी के सामने यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अंकिता जापानी गुड़िया लग रही है। वहीं अंकिता के पति यह सुनने के बाद हंसने लगे और अंकिता भी राहुल के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दी। दोनों हंसते हुए डांस पोज के साथ अपने क्यूट और मस्ती भरे रिलेशनशिप को कैमरे पर दिखाते नजर आए।

अंकिता को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद एक सामने लिखा वॉव ब्यूटीफुल तो एक यूजर ने लिखा सच में बार्बी डॉल लग रही है। दूसरे ने कहा बिग बॉस से निकलने के बाद यह काफी अलग हो गई तो एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा बंदरिया लग रही है। दूसरे ने कहा बुढ़ापे में टीनएज लगना है मैडम को लेकिन फैंस उनके इस लुक पर फिदा हो गए और एक बार फिर तारीफ करने पर मजबूर हुए।

चर्चा में है शो

जहां तक इस शो की बात करें तो इसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, अली गोनी, जन्नत जुबेर भी नजर आ रही हैं। यह शो फिलहाल काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026