---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 में इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हैं विक्की जैन, क्यों Ankita Lokhande के रिएक्शन पर लोगों ने उठाए सवाल

Ankita Lokhande: विक्की जैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 6:00 अपराह्न

Ankita Lokhande
Follow Us
---Advertisement---

Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 में नजर आने वाले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया। फैंस के बीच सुर्खियों में रहने वाले यह कपल एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि वह बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बात सच है कि बिग बॉस से दोनों की काफी पापुलैरिटी हुई और दोनों फैंस के पसंदीदा बने हुए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 में यह कपल किसको करते हैं सपोर्ट जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हैं विक्की

इस वीडियो में जब विक्की से यह पूछा जाता है कि आप बिग बॉस ओटीटी 3 में किसको सपोर्ट करते हैं तो वह तपाक से जवाब देते हैं अरमान मलिक को। वह हमें अच्छा लगता है। वह गेम को बढ़ाता है। ऐसे में वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता रोकने की कोशिश करती है लेकिन विक्की अपनी हाजिर जवाबी से लोगों का दिल जीत लेते हैं और कहते हैं कि चाहे जो भी हो वह गेम को आगे बढ़ा रहा है। वहीं इस दौरान अंकिता भी यह कहती हुई नजर आती है कि हम अरमान मलिक को सपोर्ट कर रहे हैं।

क्या ट्रोल होने से डर गई Ankita Lokhande

वहीं वीडियो में आप देखेंगे कि अंकित बार-बार विकी को बोलने से रोक रही है जिस पर लोगों की निगाहें अटक गई और लोग कमेंट करने लगे। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये भी फ्यूचर में अरमान 2.0 बनने वाला है तो दूसरे ने कहा अंकिता को पता है की गाली पड़ेगा इसलिए वह उसे रोक रही है।

बिग बॉस ने विक्की को दिलाई पहचान

गौरतलब है कि विक्की को बिग बॉस 17 से काफी पापुलैरिटी मिली और वह अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ चर्चा में रहे। दोनों का बिग बॉस का सफर वाकई काफी दिलचस्प रहा था और अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद कपल फैंस के पसंदीदा बन गए हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शो में आए। जहां पायल घर से बेघर हो चुकी है वहीं अरमान मलिक को गेम में काफी पसंद किया जा रहा है और वह आए दिन बवाल मचा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026