---Advertisement---

‘वर्दी पहनने के लिए आत्मा का सौदा…’ Anurag Kashyap ने जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई पर दिखाई बेबाकी, किया तीखा सवाल

Anurag Kashyap: जंतर मंतर प्रोटेस्ट में पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज को फिल्ममेकर बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पर टिप्पणी की है। आइए जानते हैं किस तरह से कटाक्ष किया है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Anurag Kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Kashyap: पिछले लंबे समय से कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जंतर-मंतर पर नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर स्टूडेंट्स का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं बीते दिन जंतर मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया गया। इस सबके बीच हजारों लोग मार्च में शामिल तो हुए लेकिन पुलिस ने उनके साथ जिस तरह का सुलूक किया उसकी वजह से एक अलग ही विवाद की शुरुआत हो गई है। लाठी चार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले दागे जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है। वहीं इस पर अनुराग कश्यप ने रिएक्ट किया है।

पुलिस से Anurag Kashyap ने किया ये तीखा सवाल

अपनी बात बेबाकी की से हर किसी के सामने रखने वाले अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जहां कहा, “वर्दी पहनने के लिए आत्मा का आत्मीयता का सबका सौदा करना पड़ता है मालूम नहीं था। क्या एक पुलिस वाला है इस देश में जो खड़ा होकर बोल सके मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा क्योंकि यह गलत है।”

फिल्ममेकर प्रोटेस्ट को लेकर पहले भी की थी टिप्पणी

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब अनुराग कश्यप ने इस जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर अपनी टिप्पणी की हो। इससे पहले भी उन्होंने एक कृप्टिक पोस्ट लिखा था जहां उन्होंने कहा था, “अब हद हो गई है। बहरे भी इतने बहरे नहीं होते हैं अंधे भी इतने अंधे नहीं होते हैं। जानवर और राक्षसों का भी दिल इतने पत्थर नहीं होते हैं। यह उनसे भी बढ़कर आदमखोर है। चुप रहने में शर्म आने लगी है।”

वहीं बीते दिन जब जंतर मंतर पर अपनी मांग रखने वाले स्टूडेंट्स पर लाठी चार्ज किया गया तब अनुराग कश्यप चुप नहीं रहे। वह एक बार फिर पुलिस से तीखा सवाल करते हुए दिखे। गौरतलब है कि जंतर मंतर प्रोटेस्ट और विवादों में आ गया है जहां अनुराग कश्यप के अलावा भूमि पेडणेकर, विशाल ददलानी, हुमा कुरैशी जैसे सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026