---Advertisement---

Alia Bhatt संग काम करने की ख्वाहिश रखते हैं Anurag Kashyap, सिर्फ इस वजह से नहीं दिया कभी फिल्म का ऑफर

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने हाल ही में आलिया भट्ट को बेस्ट परफॉर्मर बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह आलिया के साथ काम करने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन उन्हें पता है कि वह नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं फिल्ममेकर ने कहा है कि वह किसी भी स्टार का एक बार पीछा करते हैं दोबारा नहीं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि क्या कभी अनुराग की फिल्म में आलिया नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 3:12 अपराह्न

anurag kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Kashyap: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अनुराग कश्यप भारत के बेस्ट परफॉर्मर मानते हैं। यहां तक निर्देशक ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस के साथ काम करना भी पसंद करेंगे लेकिन सिर्फ एक वजह से वह कभी उन्हें कास्ट नहीं कर सकते। अनुराग का यह बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह बात सच है कि फिल्ममेकर अपनी फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं क्योंकि उनकी प्लॉट से लेकर कहानी तक काफी अलग और खास होती है। अलग कहानी को कैसे पर्दे पर दिखाना है यह अनुराग कश्यप से बेहतर कौन समझ सकता है। लेकिन बावजूद इसके वह ए लिस्टर स्टार्स से हमेशा किनारा किनारा रहते हैं। ऐसे में आलिया संग काम करने को लेकर अनुराग ने बड़ी बात कह दी है।

आलिया को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं अनुराग

अनुराग कश्यप ने कहा कि जब आलिया भट्ट को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिला तो उन्होंने उन्हें खुद कॉल कर बधाई दी थी। इतना ही नहीं फिल्ममेकर का कहना है कि “आलिया हमारे देश की सबसे बेस्ट परफॉर्मर है। मुझे उनका हर काम पसंद आता है और जब भी मैं उनकी फिल्मों को पसंद करता हूं तो मैं उन्हें कॉल कर बधाई भी देता हूं।” अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि “मैं आलिया भट्ट के साथ सच में काम करना चाहता हूं लेकिन मैं अफोर्ड नहीं कर सकता क्योंकि मेरी फ़िल्में कम बजट की होती है।”

किसी भी स्टार का पीछा करना नहीं है अनुराग को पसंद

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि “मैं एक बार से ज्यादा किसी भी एक्टर का पीछा नहीं करता हूं। ऐसे में अगर किसी को भी मेरे साथ काम करने के बारे में सोचना पड़ रहा है तो मैं इस बात को वही खत्म कर देना ज्यादा बेहतर समझता हूं।” अनुराग कश्यप का यह बयान फिलहाल काफी सुर्खियों में है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या आगे अनुराग आलिया के साथ फिल्म में नजर आते हैं।

ए लिस्टेड स्टार्स से दूरी रखते हैं अनुराग

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने हाल ही में यह खुलासा किया था कि सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ की वजह से उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ को 9 दिनों में ही सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। इतना ही नहीं फिल्ममेकर ने कहा था कि “वह आज तक सिर्फ बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर के साथ काम किए हैं। इसके अलावा वह कभी भी ए लिस्टेड स्टार्स के साथ काम करने से हिचकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026