---Advertisement---

कोरिया की फेमस डांसर के साथ इस गाने पर थिरकी Anushka Sen, देख लोग बोले- ‘डांस स्टेप मांइड ब्लोइंग’

Anushka Sen: अनुष्का सेन का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कोरिया की मशहूर डांसर के साथ कोलैब करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बात पर दिल हार बैठे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 5:21 अपराह्न

Anushka Sen
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sen: अनुष्का सेन (Anushka Sen) लगातार सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। यह सच है कि अपने हर एक पोस्ट से वह लाइमलाइट बटोर लेती है और इस सबके बीच एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई। इस बार वह कोरिया (Korea) की मशहूर डांसर AIKI के साथ कोलैब करती नजर आई। निश्चित तौर पर एक्ट्रेस के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और देखने वाले कायल हो गए। छोटी सी उम्र में यहां तक पहुंचना वाकई बहुत बड़ी बात है। क्या है लेटेस्ट वीडियो में खास आइए देखते हैं यहां।

Anushka Sen ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का सेन ने कैप्शन में लिखा, ”Have a happy Chuseok मैंने कोरिया की सर्वश्रेष्ठ डांसर AIKI के साथ कोलैब किया आपके साथ यह ट्रेंड बनाना बहुत मजेदार रहा। इस सहयोग को संभव बनाने के लिए @asialab.kr और @asialab_ceo का धन्यवाद!”

Anushka Sen का झन्नाटेदार अंदाज चर्चा में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें अनुष्का सेन व्हाइट क्रॉप टॉप को जॉगर्स के साथ कैरी करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान LISA•New Woman (feat. ROSALÍA) गाने पर कोरियाई डांसर के साथ जबरदस्त मूव्स दिखा रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों एक दूसरे को डांस स्टेप के मामले में टक्कर देती हुई नजर आई और देखने वालों की निगाहें अटक गई क्योंकि डांस स्टेप जबरदस्त है। इस कोलैबोरेशन को देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं।

Anushka Sen के वीडियो पर लोग कर रहे तारीफ

अनुष्का सेन इस वीडियो में जबरदस्त डांस स्टेप दिखा रही है और इस को 150000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा आपका डांस मूव्स माइंड ब्लोइंग और आपके एक्सप्रेशन जबरदस्त हैं। एक ने कहा क्वीन अनुष्का और मिस AIKI आप दोनों अपने डांस मूव्स के मामले में टॉप पर हो तो एक ने कहा कॉन्फिडेंस ऑन पॉइंट। कुछ दिनों से अनुष्का सेन अलग-अलग फेमस कोरिया सेलेब्स के साथ वीडियो शेयर कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026