---Advertisement---

2 बच्चे होने के बाद बैग में ये अजीबोगरीब चीजें रखती हैं Anushka Sharma! खुद ही कर गई खुलासा

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने अपने बैग में रखे हुए सामान को लेकर खुलासा करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग क्रेजी हो गए हैं। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 1:37 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: फिल्मों से दूर अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान दे रही हैं और ऐसे में अपने बैग में रखे हुए सामान के लेकर वह खुलासा करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं लेकिन उन्होंने जो खुलासा किया वह निश्चित तौर पर काफी मजेदार है। जहां इस वीडियो की बात करें तो यह एक ब्रांड कोलैब के लिए अनुष्का शेयर कर रही है लेकिन वीडियो दिलचस्प है। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में जो वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma ने सीक्रेट बैग को खोलकर किया बड़ा खुलासा

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो में बैकग्राउंड से आवाज आती है, “हाय अनुष्का आपके बैग में क्या है।” फिर एक्ट्रेस कहती है ओ मेरे बैग में इसमें एक मास्क है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मास्क काफी अजीबोगरीब है जिसमें सिर्फ आंखें और नाक के लिए जगह है। इसके अलावा उनके हाथ में एक ब्लूप्रिंट नजर आ रहा है और वह बैग से अजीबोगरीब विग निकलती है और फिर मूंछ के स्टीकर निकालती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “हल्का सामान पैक ना करें चीजें जंगली होने वाली है।”

Anushka Sharma के वीडियो पर फैंस लुटाने लगे प्यार

वीडियो को देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए और कुछ ही देर में इसे 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 3 पॉइंट 4 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस कोलैब वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अरे मैं तो अकाय का वेट कर रहा था। तो एक ने कहा प्लेनेट पर सबसे लकी लेडी। एक यूजर ने कहा यह किसके लिए है तो एक ने कहा क्वीन। एक यूजर ने कहा भाभी जी को चरण स्पर्श।

Anushka Sharma Virat Kohli और बच्चों पर दे रही ध्यान

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) की शादी 2017 में हुई थी। वहीं 2021 में उनकी बेटी वामिका का उन्होंने स्वागत किया तो 2024 में वे अपने दूसरे बच्चे अकाय को भी इस दुनिया में ला चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा अपने पति और बच्चों के साथ फिलहाल लंदन में रह रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो झूलन गोस्वामी के किरदार में वह चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026