---Advertisement---

विराट कोहली की तारीफ में खुलेआम Anushka Sharma ने कहीं ये बात, अकाय और वामिका ने भी जीता लोगों का दिल

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने एक स्पेशल तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली की तारीफ की है। अपने बच्चों की तरफ से फादर्स डे विश करती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 4:24 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: इस बात में कोई दो राय नहीं है क्रिकेट के मैदान पर जादू चलाने वाले विराट कोहली एक फैमिली मैन हैं और इस बात का सबूत वह क्रिकेट के मैदान पर भी कई दफा दे चुके हैं। वही एक पिता के तौर पर उनकी क्या छवि है इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए करती नजर आई। वह भी स्पेशल तस्वीर के साथ। विराट अकाय और वामिका के प्राउड पापा हैं और ऐसे में फादर्स डे के मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर स्पेशल पोस्ट करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्या है खास।

फोटो के साथ Anushka Sharma ने कहीं ये बात

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों के फुटप्रिंट्स को एक खाली पेपर पर लगाती हुई नजर आई है। यह फादर्स डे विराट कोहली के लिए इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि हाल ही में वह दूसरी बात पिता बने हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने इस पेपर पर अपने दोनों बच्चों के फुटप्रिंट्स लिए हैं जिसमें लिखा है एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है। हैरान करने वाला हमें आपसे प्यार है विराट कोहली।” इसके अलावा फुटप्रिंट्स के साथ लिखा है हैप्पी फादर्स डे। तस्वीर को एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

चर्चा में बनी रहती हैं अनुष्का शर्मा

जहां तक अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह इंडस्ट्री में अब ज्यादा एक्टिव नहीं है। वह अपनी फैमिली पर फोकस कर रही हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंब्रोसमेंट के जरिए चर्चा में बनी रहती है लेकिन लोग उन्हें काफी फॉलो करते हैं। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली है जो इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह फिलहाल भारत के लिए टी 20 विश्व कप 2024 में खेल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026