---Advertisement---

Anushka Sharma ने इस शर्त पर दिखाई न्यू बॉर्न अकाय की झलक! सोशल मीडिया पर पोस्ट ने मचाई खलबली

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने न्यू बोर्न की दिखाई, किया यह खास वादा लंदन से लौटी एक्ट्रेस, आखिर कब फैंस को दिखाएंगी अपनी झलक, सोशल मीडिया पर पोस्ट ने मचाई हलचल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 5:30 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं। बेटी वामिका के बाद अकाय को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। उनकी एक झलक देखने के लिए साइंस बेताब हैं। वहीं पिछले कुछ समय से अनुष्का लंदन में थी जहां वह अकाय को जन्म देकर अपने बच्चों के साथ रह रही थी। लेकिन इस सबके बीच वह भारत लौट चुकी है और इस बार वह एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा कर गई जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इंस्टाग्राम चैनल से इस बात की जानकारी दी गई है।

पैपराजी से अनुष्का ने किया वादा

इस बात की जानकारी देते हुए विरल भयानी ने लिखा, “अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर बच्चों की खास झलक दिखाई और जल्दी मिलने का वादा भी किया। वह खुद पोज देंगी लेकिन तब नहीं जब बच्चे आसपास हो। भले ही उन्होंने पैप्स को अपने दोनों बच्चों की तस्वीर या वीडियो क्लिप लेने की इजाजत नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा है कि जब बच्चे आसपास नहीं होंगे तो वह खुद फोटो क्लिक करवाएंगी।” उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द वह एक गेट टूगेदर करेंगी।

अनुष्का ने नहीं दी तस्वीर क्लिक करने की इजाजत

अनुष्का ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को बच्चे की झलक दिखाई है लेकिन इस दौरान उन्होंने कोई भी तस्वीर या वीडियो क्लिक करने से मना कर दिया। वह बहुत जल्द मिलने का वादा भी किया है। फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। इस पोस्ट की जानकारी देते हुए विरल भयानी ने वामिका और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अनुष्का ने अपने न्यू बोर्न की झलक पैपराजी को एयरपोर्ट पर दिखाई है।”

लाइमलाइट से दूर रहते हैं अनुष्का विराट के बच्चे

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते हैं। 2017 में शादी के बंधन में इस कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया। वहीं इसी साल 15 फरवरी को बेटे अकाय का जन्म हुआ है। अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चे को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026