---Advertisement---

Aparna Nayar: सिर्फ 31 साल की इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिला शव

Aparna Nayar: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि 31 वर्षीय अभिनेत्री अपने घर में मृत पाई गई थी लेकिन अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। वहीं फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। एक्ट्रेस अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Aparna Nayar
Follow Us
---Advertisement---

Aparna Nayar: मनोरंजन जगत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसने फैंस को झकझोर कर रख दिया है। जी हां, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अपर्णा नायर मौत की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने घर में मृत पाई गई। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है और फैंस इस खबर को सुनने के बाद चौंक गए हैं और उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही।

आखिर क्यों एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

मिली जानकारी के मुताबिक अपर्णा की मौत की खबर जब पुलिस को हुई तो वह आनन-फानन में वहां पहुंच गई और जांच शुरू कर चुकी है। कहा जा रहा है कि जिस वक्त एक्ट्रेस की मौत हुई उस समय उनकी मां और बहन घर में मौजूद थी। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और पुलिस एक्ट्रेस के रिश्तेदारों और दोस्तों से सवाल जवाब कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस की मौत का खुलासा होगा और असली वजह सामने आएगी। आखिर कैसे 31 साल की उम्र में ही अपने स्टारडम और फैमिली, फैंस को छोड़कर एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गई।

इन फिल्मों और सीरियल की वजह से अपर्णा हमेशा रहेगी याद

मिली जानकारी के मुताबिक जब घरवालों को यह पता चला कि एक्ट्रेस बेसुध है तो वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए लेकिन वह तब तक इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी थी। अपर्णा की बात करें तो वह ना सिर्फ टीवी बल्कि कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है और उनकी मौत निश्चित तौर पर एक क्षति से कम नहीं है। अगर उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो वह मेगाथीर्थम, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि है वहीं वह आत्मसखी और चंदनमाझा सीरियल से पहचान बना चुकी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

मई 3, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 3, 2026

Kangana Ranaut

मई 3, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 16

मई 3, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

मई 3, 2026

Kiara Advani

मई 3, 2026