---Advertisement---

बड़ा खुलासा! AR Rahman और Saira Banu के तलाक का क्या है Mohini Dey से कनेक्शन? वकील ने खोल दी सच्चाई

AR Rahman: ए आर रहमान के तलाक की खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई और इसे मोहिनी डे के साथ जोड़ा जाने लगा था लेकिन इस सब के बीच वकील ने कुछ ऐसा कहा है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2024 10:58 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 21, 2024 11:55 पूर्वाह्न

AR Rahman
Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: दिल जीत लेने वाले संगीत से दुनियाभर में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले ए आर रहमान (AR Rahman) के म्यूजिक को लेकर लोगों की दीवानगी किस हद तक है इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं इस सबके बीच 19 नवंबर को अचानक ए आर रहमान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसी घोषणा की जिसके बाद हलचल मच गई। शादी के 29 साल बाद उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के साथ तलाक की घोषणा की जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था।

हालांकि तलाक की खबर में ट्विस्ट तब आया जब संगीतकार के बैंड की सदस्य और बेस गिटारिस्‍ट मोहिनी डे (Mohini Dey) ने भी अपने पार्टनर के साथ अलग होने की घोषणा कर दी। वहीं बाद में दोनों तलाक को साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि इस सब के बीच संगीतकार के वकील ने बड़ा खुलासा किया है।

AR Rahman और Saira Banu के तलाक का Mohini Dey से लिंकअप पर वकील का खुलासा

दरअसल म्यूजिशियन पति मार्क हार्टसच के साथ मोहिनी ने जब अलग होने की घोषणा की तो ए आर रहमान के तलाक की खबर को किसी और एंगल से जोड़ा जाने लगा। कहा जाना लगा कि दोनों ही खबरें कहीं ना कहीं एक दूसरे से मेल खाती है। ऐसे में कई रिपोर्ट में ए आर रहमान और मोहिनी डे के अफेयर्स की खबरें आने लगी लेकिन अब वकील ने इस पर चुप्पी है और बता दिया है कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है और दोनों ही तलाक का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। सायरा बानो और ए आर रहमान तलाक की घोषणा आपसी समझ और सोच विचार के बाद की है।

AR Rahman के तलाक को लेकर उड़ी अफवाहें तो वकील ने कहीं ये बात

Republic TV के साथ इंटरव्यू में वकील के मुताबिक हर शादी उतार-चढ़ाव के बीच से गुजरती है और ऐसे में ए आर रहमान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि जिस तरह उनका रिश्ता खत्म हुआ है वह बेहद गरिमा पूर्ण था। हालांकि दोनों एक दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे और वे एक दोनों के साथ काफी अच्छे हैं। यह तलाक म्यूचुअल है जो आपसी समझ सोच विचार के साथ हुआ है और इसे दिखावटी शादी नहीं कहा जा सकता। इस दौरान वकील ने तलाक की वजह बताने से इनकार करते हुए कहा है कि यह उनकी आपस की बात है।

AR Rahman का तलाक हैशटेग रहा खूब सुर्खियों में

गौरतलब है कि तलाक की घोषणा करते हुए ए आर रहमान ने लिखा था, “हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।” #arrsairaabreakup वही बात में मोहिनी दे कि तलाक के बाद ए आर रहमान को काफी रोल का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सक

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026