DNP India Hindi

AR Rahman सांप्रदायिक कंट्रोवर्सी को लेकर क्यों बोली अनुराधा पौडवाल ‘मिर्च मसाला चाहिए’, आखिर किस पर फोड़ा ठीकरा

AR Rahman

Photo Credit- Google AR Rahman

AR Rahman: एआर रहमान का इंडस्ट्री में सांप्रदायिक शब्द का इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा है। इंडस्ट्री के कई दिग्गज चेहरे उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे और इस लिस्ट में अब अनुराधा पौडवाल का भी नाम जुड़ चुका है जो इसे लेकर मुखर होते हुए नजर आई। गायिका ने इस दफा किस पर ठीकरा फोड़ा है। एआर रहमान का सपोर्ट करते हुए मीडिया को मिर्च मसाला चाहिए ऐसा कहती हुई नजर आई हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत के दौरान अनुराधा पौडवाल ने ए आर रहमान का सपोर्ट करते हुए उन्हें लीजेंडरी बताया।

मीडिया पर फूटा एआर रहमान कंट्रोवर्सी को लेकर गायिका का गुस्सा

अनुराधा पौडवाल एआर रहमान को लेकर कहती है कि मैं उन्हें मिली नहीं हूं लेकिन उनकी संगीत यह बताने के लिए काफी है कि वह संत जैसे इंसान है और संगीत कभी झूठ नहीं बोलता है। वह एक इंसान है यह उनका संगीत बोलता है। उनकी सादगी उनके संगीत से उभर कर आती है। मीडिया पर निशाना साधते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा कि सिर्फ ए आर रहमान ही नहीं बल्कि किसी भी स्टार से इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवाल पूछे जाते हैं ताकि विवादित जवाब निकलवाया जा सके क्योंकि उन्हें सिर्फ मिर्च मसाला चाहिए होता है। कलाकार को उकसाया जाता है।

एआर रहमान के योगदान और मुकाम की अनुराधा पौडवाल की तारीफ

एआर रहमान को लेकर इतने पर ही अनुराधा पौडवाल नहीं रुकी और उन्होंने कहा कि उनका योगदान और मुकाम इन विवादों से काफी ऊपर है और उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वह करियर को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। दुनिया भर में उन्होंने अपनी आवाज से जादू बिखरा है। लोग उन्हें दिल से चाहते हैं तो ऐसे में इन विवादों का कोई मतलब नहीं निकलता है। निश्चित तौर पर अनुराधा पौडवाल ने ए आर रहमान कंट्रोवर्सी का पूरा ठीकरा सोशल मीडिया पर फोड़ दिया।

आखिर किस बयान की वजह से विवादों में आए एआर रहमान

जहां तक बात करें एआर रहमान की कंट्रोवर्सी की तो मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पहले तो उन्हें इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता जैसे चीज नहीं लगती थी और हुई भी हो तो उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। पिछले कुछ सालों से कमजोर लोगों के पास पावर चले गए हैं जो इस लायक नहीं है तो ऐसा हो सकता है। उनके इस बयान पर उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version