---Advertisement---

AR Rahman: आखिर क्यों म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ने ASICON पर किया मानहानि केस, बतौर मुआवजा मांगे इतने करोड़ रुपये

AR Rahman: एआर रहमान ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ़ इंडिया को 10 करोड रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने संगठन पर मानहानि का आरोप लगाया है। म्यूजिक डायरेक्टर ने माफी मांगने और अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 1:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (ASICON) को लीगल नोटिस भेजा है और उन पर बड़ा आरोप लगाया है।रहमान का कहना है कि संगठन ने अपने सालाना कांफ्रेंस के नाम पर उनकी इज्जत को बदनाम करने की कोशिश की है और उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मानहानि का मामला दर्ज करते हुए मुआवजे की मांग की है। जी हां, एआर रहमान ने इस मामले में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

संगठन का एआर रहमान पर बड़ा आरोप

दरअसल इस सब की शुरुआत कहीं और से हुई। ASICON ने एक कानूनी नोटिस के तहत एआर रहमान पर आरोप लगाया कि साल 2018 में म्यूजिक डायरेक्टर ने संगठन के 78वें वार्षिक सम्मेलन में परफॉर्म करने की बात की थी लेकिन वह किसी कारण बस इवेंट में शिरकत नहीं कर सके। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो इवेंट के वेन्यू और सरकारी अनुमति नहीं मिलने की वजह से इस कार्यक्रम को ही रद्द करना पड़ा था। इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए रहमान को 29.5 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिया गया था जिसे उन्होंने अब तक वापस नहीं किया। पैसे वापस करने की बात 5 साल से कर रहे हैं।

आरोपों पर एआर रहमान का जवाब

वहीं अब एआर रहमान ने इस संगठन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बाद अब एआर रहमान ने यह मांग की है कि संगठन को यह आरोप वापस लेनी होगी और 3 दिन के भीतर ही सार्वजनिक तौर पर ए आर रहमान से माफी मांगनी होगी। इतना ही नहीं नोटिस में म्यूजिक डायरेक्टर ने 10 करोड रुपए की मुआवजे की मांग की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

Dhurandhar

मार्च 14, 2026

Allu Sirish

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Leave a Comment