---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 के बाद होगा Armaan Malik vs Elvish Yadav! कटारिया के दोस्त ने खुलेआम दी ये धमकी

Armaan Malik vs Elvish Yadav: अरमान मलिक और एल्विश यादव के बीच जंग, जहां घर में अरमान बार-बार एल्विश को निशाने पर ले रहे हैं वहीं अब एल्विश ने यहां तक कह दिया कि अपने मुंह से मेरा नाम मत लेना। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik vs Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और यह सच है कि वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह घर के अंदर गेम में काफी एक्टिव नजर आए हैं वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस में होने के बावजूद वह एल्विश यादव को लेकर बेबाक बयान देने में कभी पीछे नहीं रह रहे हैं। अपने बारे में अरमान के मुंह से सुनने के बाद एल्विश भड़क उठे हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक पर निशाना साधा है।

एल्विश ने उड़ाई अरमान की धज्जियां

इस वीडियो में एल्विश यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अरमान पता नहीं क्यों मेरे बारे में बिग बॉस के घर में बोलता है जबकि मैं तो उसे जानता भी नहीं हूं ना हम कभी मिले हैं। वीडियो में अरमान से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बेवजह मेरे बारे में कुछ से कुछ मत बोलो क्योंकि मैं तुम्हारी पर्सनल चीजों में नहीं घुस रहा हूं। इस वीडियो का नाम देते हुए उन्होंने लिखा अरमान मलिक ने हद कर दी। उन्होंने कहा बिग बॉस के घर में तो ठीक है लेकिन बाहर आकर मेरा नाम मत लेना मुझे लगता नहीं है कि तेरी जुबान से मेरा नाम सुनकर। तुझे मेरी जरूरत है इसलिए तू मेरा नाम ले रहा है लेकिन मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है।

दो बीवी के नाम पर बना रहा कंटेंट

एल्विश यादव इस वीडियो में यह भी कहते हैं कि “मुझे तुम्हारी पर्सनल जिंदगी से कुछ भी लेना देना नहीं है। अगर तुम मेरे बारे में नहीं बोलता तो मैं यह वीडियो भी नहीं बनाता मुझे उसके बारे में सब कुछ पता है कि वह क्या किया था लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूं। दो बीवी के नाम पर कंटेंट बनाने और फिर गाली खाता था और अभी भी गाली खा रहा है लेकिन मुझे उससे कुछ भी लेना देना नहीं है। जब वह घर से बाहर आएगा तब उसे पता चलेगा कि उसने क्या-क्या खो दिया है और क्या बर्बाद हो गया है।”

एल्विश के पास नहीं है टैलेंट

अरमान मलिक बार-बार किसी न किसी बात में एल्विश यादव को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बीते दिन उन्होंने यहां तक कह दिया की एल्विश यादव के पास कोई भी टैलेंट नहीं है वह सिर्फ किस्मत से यहां तक पहुंचा है जिसकी वजह से एल्विश भड़क गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026