---Advertisement---

Jawan के इस डायलॉग को सुनकर लोगों को आई Aryan Khan की याद, समीर वानखेड़े ने भी तोड़ी चुप्पी!

Aryan Khan: समीर वानखेडे के लेटेस्ट ट्वीट को देखने के बाद लोग उम्मीद जताते रहे हैं कि यह शाहरुख खान के लिए है। दरअसल 'जवान' के एक ट्रेलर में शाहरुख कुछ ऐसा बोलते हैं जिससे यह या कहा जा रहा है कि यह आर्यन खान मामले में समीर वानखेडे को कहा गया है। हालांकि यह तो फिल्म का एक हिस्सा है लेकिन अब इशारों इशारों में समीर ने भी जवाब दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 3:58 अपराह्न

aryan khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसके डायलॉग से लेकर किंग खान के लुक तक को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर से एक डायलॉग काफी चर्चा में है जिसे लोग समीर वानखेड़े से जोड़ रहे हैं। जी हां, समीर वानखेड़े जो ड्रग्स केस में आर्यन खान को जेल भेज चुके हैं। इस डायलॉग को देखने के बाद समीर भी चुप नहीं रह सके और उन्होंने इशारों इशारों में अपनी बात कह दी है। दरअसल उनके लेटेस्ट ट्वीट को इस मामले से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

समीर वानखेडे ने ट्वीट कर कहीं ये बात\

लेखक और कवि निकोल लायंस का एक कोट शेयर कर इशारों इशारों में इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। फैंस के बीच वायरल खबर की माने तो समीर वानखेडे का यह ट्वीट आर्यन कैसे को लेकर ही है। दरअसल इस कोट में लिखा है कि, “मैंने एक आग लगाई है और मैं उससे खेल रहा हूं और राख के साथ डांस कर रहा हूं। मुझे अब किसी नरक की परवाह नहीं। इस ट्वीट को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट करते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि समीर शाहरुख खान से डर चुके हैं।

इस डायलॉग पर मचा है खूब हंगामा

दरअसल जवान की ट्रेलर की बात करें तो इसमें शाहरुख खान एक जगह कहते हैं “बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।” इसके बाद लोगों का कहना है कि उनका यह डायलॉग समीर वानखेड़े के लिए ही है। दरअसल साल 2021 में एक क्रूज पर 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी नाम शामिल था जिन पर ड्रग्स लेने का और कारोबार करने का आरोप लगा था। इस मामले में आर्यन को जेल की सजा भी हुई थी हालांकि बाद में उनके सभी इल्जाम को बेबुनियाद साबित करते हुए क्लीन चिट दे दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026