---Advertisement---

Asia Cup 2025: ‘दुश्मन की बोलती बंद…’ अमिताभ बच्चन के ताने से लेकर जाह्नवी-वरुण का इवेंट वाले सेलिब्रेशन तक, बॉलीवुड में दिखा पाकिस्तानियों की हार का जश्न

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत की जीत को बॉलीवुड सेलेब्स जिस तरह से सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं वह निश्चित तौर पर लोगों के बीच चर्चा में है। अमिताभ बच्चन का पोस्ट सुर्खियों में है क्योंकि यह पाकिस्तान की छेछालेदर करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2025 1:42 अपराह्न

Asia Cup 2025
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तानियों को पांच विकेट से हराकर भारतीय क्रिकेटर्स ने नौवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत से हर भारतवासी को गर्वित कर दिया है। यह सच है कि क्रिकेट लवर्स के बीच इस जीत का जश्न भर भरकर देखा जा रहा है और ऐसे में बॉलीवुड में जश्न का माहौल जारी है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तानियों को ताने मार कर तो लाइव इवेंट में भारत की जीत का जश्न मनाते हुए जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आए। सोशल मीडिया पर तमाम सितारों के सेलिब्रेशन का अंदाज सुर्खियों में है जो वाकई दिल को खुश कर देने वाला है।

Asia Cup 2025 की जीत पर अमिताभ ने ली पाकिस्तानियों की चुटकी

अमिताभ बच्चन ने x पर एक पोस्ट लिखा जिसमें अभिषेक बच्चन को अपना सपोर्ट दिखाया बल्कि पाकिस्तानियों पर ताना मारने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जीत गए अभिषेक बच्चन ने अच्छा खेला, उधर जुबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग किए लड़खड़ा दिया दुश्मन को। बोलती बंद। जय हिंद जय भारत जय मां दुर्गा।” बीते दिन शोएब अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल वाटर जहां अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम लेकर वह बुरी तरह से फंस गए थे। अब ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें ताना मारा है।

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जीत का सेलिब्रेशन

वहीं बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जीत का जश्न भी चर्चा में है। दरअसल सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इवेंट के दौरान जब इंडिया के चैंपियन बनने की खबर आई तब वरुण धवन अपने फैंस के साथ इंडिया इंडिया चिल्लाते हुए नजर आए। इस दौरान वह कहते हैं कि अभी तुम फाइनली बोल सकती हो और उसके बाद जाह्नवी कपूर भारत माता की जय बोलते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक्ट्रेस ने लिखा, “इससे पहले कि आप वीडियो को एडिट करें और संदर्भ से बाहर पोस्ट करें लेकिन हम जीत गए संस्कारी स्टाइल सेलिब्रेशन।”

अनुपम खेर की जीत वाली खुशी

इस दौरान अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा भारत माता की जय। क्या बात है क्या गेम था। ओ माय गॉड जीतेंगे भाई जीतेंगे। इसके अलावा वीडियो में कहते हैं खुश हो गया दिल क्या बोलूं मैं। सुपर गर्वित महसूस हो रहा हूं।

प्रीति जिंटा ने पाकिस्तानियों की हार का मनाया जश्न

वहीं प्रीति जिंटा ने लिखा, “वॉव क्या गेम था कंग्रॅजुलेशन टीम इंडिया एशिया कप जीतने के लिए थैंक यू तिलक, शिवम और कुलदीप इस जबरदस्त जीत के लिए।”

राघव जुयाल ने कहीं ये बात

इस दौरान राघव जुयाल जो हाल ही में द बेड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए हैं वह दुबई मैच देखने के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं एक दिन अपने बच्चों को बताऊंगा कि मैं भारत-पाकिस्तान का शानदार मैच देखने आया था।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026