---Advertisement---

Aspirants Season 2: इस OTT प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ रहे ‘संदीप भइया’, जानें कब रिलीज होगी यह सीरीज

Aspirants Season 2: टीवीएफ की मोस्ट मोस्ट पापुलर सीरीज की बात करें तो ‘एस्पिरेंट्स’ को कैसे भूल सकते हैं। इस शो को लोगों से किस कदर प्यार मिला इसमें कोई दो राय नहीं है। 2 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी को आगे जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aspirants Season 2: टीवीएफ की मोस्ट मोस्ट पापुलर सीरीज की बात करें तो ‘एस्पिरेंट्स’ को कैसे भूल सकते हैं। इस शो को लोगों से किस कदर प्यार मिला इसमें कोई दो राय नहीं है। 2 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी को आगे जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में आखिरकार रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसे देखने के बाद फैंस क्रेज़ी हैं। प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की है। ऐसे में फैंस का दिल धड़काना तो लाजमी है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह सीरीज।

आ रहे हैं फिर से संदीप भैया

पहले सीजन के सुपरहिट होने के बाद संदीप भैया के किरदार को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब एक पोस्ट शेयर करते हुए टीवीएफ की इस वेब सीरीज की रिलीज तारीख की घोषणा की गई है। यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले एक एस्पिरेंट का जीवन किस तरह उतार-चढ़ाव से गुजरता है इस कहानी को सीरीज में बखूबी दिखाई गई। इसमें एंटरटेनमेंट के साथ इमोशंस भी खूब है।

कब देगी दस्तक

अगर सीजन 2 की रिलीज डेट की बात करें तो इसे शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा, “अपने फेवरेट एस्पिरेंट की जर्नी के अगले चैप्टर को जानने के लिए अमेजन प्राइम पर नया सीजन 25 अक्टूबर।” इसमें इतना तो साफ है कि यह सीजन 25 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी और इसे देखने के लिए फैंस के बीच अलग ही खुमार है। जहां तक इस सीजन के पहले पार्ट की बात करें तो इसे आईएमडीबी की रेटिंग में 9.2 मिला है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि संदीप भैया की जर्नी आगे बढ़ने के बाद कैसी होती है और वह क्या अलग करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment