---Advertisement---

Assembly Election 2023: नेशनल आइकन बनाकर Raj Kumar Rao को दी गई ये खास जिम्मेदारी, जानिए क्या हैं मायने

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को एक खास जिम्मेदारी सौंपी है जिसकी आधिकारिक घोषणा कल यानी 26 अक्टूबर को की जाएगी। अपनी फिल्मों से पहचान बनाने वाले राजकुमार अब आगामी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 3:04 अपराह्न

Rajkummar Rao
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023: बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह फैंस के लिए वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसमें दोराय नहीं है कि अपनी फिल्मों में दमदार छवि निभाने के लिए राजकुमार जाने जाते हैं लेकिन इस सब के बीच लोकसभा चुनाव में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी मिली है। दरअसल चुनाव आयोग ने एक्टर को नेशनल आइकॉन बनाया है और ऐसे में वह लोगों से वोट देने की अपील करते हुए नजर आएंगे। यह वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

लोकसभा चुनाव को लेकर ईसी की प्लानिंग

हाल ही में भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने घोषणा की थी तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने वाले है जिसकी रिजल्ट की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने अगस्त में भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकॉन बनाया था। अगले साल देश में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं इसलिए चुनाव आयोग अभी से ही तैयारी में जुट गई है।चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग वोट दें और जागरूक बने इसलिए चुनाव आयोग ने इस तरह की प्लानिंग की है और ऐसे में राजकुमार को नेशनल आइकॉन बनाने का फैसला लिया गया।

क्या होती है नेशनल आइकॉन की जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स की माने तो कल यानी 26 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी कि राजकुमार राव को नेशनल आइकॉन बनाया गया है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो नेशनल आइकॉन वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने की होती है और ऐसे में देश में लोगों को मतदान में भागीदार बनाने की कोशिश नेशनल आइकॉन के पास होती है। इस बार चुनाव आयोग का ध्यान युवाओं पर है इसलिए वह राजकुमार राव और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्स को आइकॉन बना रहे हैं। इन स्टार्स की लोगों के बीच जबरदस्त पापुलैरिटी है और एक फैन फॉलोइंग भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026