---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video से पहले तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव का ये वीडियो हुआ वायरल, रोमांस देख हिल जाएंगे आप

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के इस वीडियो को देखने के बाद फैन हो जाएंगे आप, कहेंगे वॉव सो क्यूट, बार-बार देख रहे हैं फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 6:16 अपराह्न | Updated: अप्रैल 30, 2024 6:46 अपराह्न

Vicky Vidya ka woh wala Video
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी बहुत जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की जिसमें दोनों अपने अलग अंदाज से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देते हुए नजर आए और यह वीडियो देखने के बाद साफ जाहिर है कि दोनों का मस्ती और रोमांस देखने लायक होगा। इसमें कॉमेडी भी होगी और अलग अंदाज होगा जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। यह वीडियो इसे बखूबी बयां करने के लिए काफी है। आइए देखते हैं क्या है इसमें।

वीडियो है वाकई मजेदार

इस वीडियो की शुरुआत होती है तृप्ति डिमरी से जो वैनिटी वैन से निकलकर कहती है विक्की और उनके हाथ में होता है गुलाब का फूल। कैजुअल लुक में वह मुस्कुराती हुई नजर आती है और फिर शरमा कर चली जाती है। वहीं फिर एंट्री होती है राजकुमार राव की जो हाथ में येलो फूल लेकर कहते हैं विद्या। फिर एक साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमड़ी नजर आ रहे हैं। तृप्ति रेड शिमर साड़ी में दिखाई दे रही है तो राजकुमार येलो एथेनिक ड्रेस में पीछे फूलों से दिल बना हुआ है।

कैप्शन ने जीत लिया दिल

दोनों साथ में जिस तरह डांस कर रहे हैं यह उनके बीच की केमिस्ट्री को दिखाने के लिए काफी है और यही वजह है कि वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज काफी हटके है। अब ऐसे में उन्हें देखना तो दिलचस्प होने वाला है लेकिन कैप्शन ने दिल जीत लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, “जब तक विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ना आए तब तक विक्की विद्या का यह वाला वीडियो देखो। लाइट्स आउट रेप पार्टी ऑन। इस वीडियो के साथ उन्होंने बता दिया कि इस फिल्म के लिए रेप अप हो चुका है।

कब रिलीज होगी यह फिल्म

टी-सीरीज बालाजी टेली फिल्म के तहत बनने वाली यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखाई देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026