---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: टाइटल ट्रैक सुनने के बाद इमोशंस और प्यार में बह गए फैंस, तब्बू-अजय की जोड़ी पर टिक जाएगी नजरें

Auron Mein Kahan Dum Tha: औरों में कहां दम था का टाइटल ट्रैक किया गया जारी, देखने के बाद थम गई लोगों की सांसें, इंटेंस अंदाज में अजय देवगन ने फैंस का जीता दिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 2:05 अपराह्न

Auron Mein Kahan Dum Tha
Follow Us
---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहा दम था‘ पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा में है। जहां इस फिल्म की रिलीज तारीख पहले ही टाल दी गई वही एक बार फिर इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया है जो वाकई काफी मजेदार है। 2 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले 5 जुलाई को दस्तक तक देने वाली थी। वहीं इस सबके बीच टाइटल ट्रैक सुनने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए जानते हैं आखिर क्या है खास जो है चर्चा में और क्यों सबसे अलग है यह टाइटल ट्रैक जिसे सुनने के बाद आप भी इसमें खो जाएंगे।

अजय देवगन की आवाज में दिखा दर्द

जहां तक औरों में कहां दम था के टाइटल ट्रैक की बात करें तो इससे अजय देवगन ने अपनी आवाज दी तो म्यूजिक एम करीम के हैं लिरिक्स मनोज मुंतशिर के हैं तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू शांतनु माहेश्वरी और साई मांजरेकर की झलक सामने आती है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का खुमार लोगों पर खूब देखा जा रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि अजय देवगन अपने इस अंदाज से लोगों को लुभाने में कामयाब रहे हैं। इस ट्रैक को अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है।

क्या है इस ट्रैक में खास

इस वीडियो में अजय देवगन की आवाज आती है जिसमें वह कहते हैं जब दिल से दुआ उठा बरसात का मौसम था। दर्द दिए हैं उसने जो दर्द का मरहम था दे। हमने ही सितम ढाए हमने ही कहर तोड़े। दुश्मन थे हम ही अपने औरों में कहां दम था। 2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रैक को देखने के बाद आप इसमें खो जाएंगे क्योंकि इसमें इमोशंस और दिल टूटने का गम साफ दिखाई दे रहा है।

ये होगी फिल्म की कहानी

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन के टीनेज का किरदार शांतनु माहेश्वरी ने निभाया है। वहीं ट्रेलर को देखने के बाद साफ जाहिर है किसी गलती की वजह से शांतनु को जेल हो जाती है। इसके बाद लंबे समय बाद उनकी वापसी होती है। अब ऐसे में क्या कहानी मोड लगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026