Avengers Doomsday: मार्वल की सबसे ज्यादा इंतजार करने वाली फिल्म की एक और झलक से पर्दा उठ गया है जहां रोमांच का आलम कुछ इस कदर होने वाला है जिसकी शायद फैंस ने उम्मीद नहीं की थी। यह खास इसलिए है क्योंकि स्टीव रोजर्स की वापसी के साथ रॉबर्ट डाउनी जुनियर धमाका करने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर की झलक लास वेगास में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि धमाका इस बार और भी जोरदार होने वाला है। यहां ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का अब तक का सबसे रोमांचक पल होने वाला है।
क्यों खास है एवेंजर्स डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जुनियर का किरदार
View this post on Instagram
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर की में रॉबर्ट डाउनी जुनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी देखने के बाद फैंस क्रेजी दिख रहे हैं। हालांकि इस बार जो अलग होने वाला है वह यह है कि इस बार डाउनी आयरन मैन नहीं बल्कि विलेन डॉक्टर डूम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एवेंजर्स डूम्सडे में पेड्रो पास्कल यानी मिस्टर फैंटास्टिक, क्रिस हेम्सवर्थ यानी थोर, फ्लोरेंस पुघ यानी येलेना, चैनिंग टैटम यानी गैम्बिट पैट्रिक स्टीवर्ट यानी प्रोफेसर एक्स के किरदार में नजर आने वाले है।
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को लेकर दुनियाभर के फैंस का क्रेज
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के इस झलक को देखने के बाद ना सिर्फ भारतीय बल्कि दुनियाभर के फैंस का क्रेज दिख रहा है। लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दुनिया के हर कोने से फैंस का यही कहना है कि उनकी बचपन एक बार फिर ताजा होने वाली है तो रॉबर्ट डाउनी जुनियर के इस नए अंदाज को देखना भी लोगों के लिए दिलचस्प है। ट्रेलर में थोर डॉक्टर डूम से लड़ते नजर आता है लेकिन वह जीत नहीं पाता है।
आखिर कब रिलीज हो सकती है रॉबर्ट डाउनी जुनियर की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’
रॉबर्ट डाउनी की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का निर्देशन जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी। इस बार एवेंजर्स की खतरनाक तबाही हो रही है।






