---Advertisement---

खुल गया Avneet Kaur की फिटनेस का राज, यूं ही नहीं है कर्वी फिगर की मालकिन

Avneet Kaur: अवनीत कौर की फिटनेस की दुनिया दीवानी है इसलिए सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह फिटनेस गोल देती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को 55000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं मेहरून बॉडी फिट में वह एक्सरसाइज कर रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है अवनीत कौर की फिटनेस का राज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2023 2:43 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: अवनीत कौर की फिटनेस और खूबसूरती देख दुनिया दंग है और यह बात सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ग्लैमर की दुनिया में एंट्री करने वाली अवनीत आज स्टाइल का तड़का लगाना खूब जानती है। 22 साल की उम्र में उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है और यह बात सच है कि खुद को फिट और ब्यूटीफुल रखने के लिए अवनीत काफी मेहनत करती हैं। सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए उनकी कई तस्वीरें लाइमलाइट में रहती है और यही वजह है कि वह एक कर्वी फिगर की मालकिन है। ऐसे में अवनीत की फिटनेस सीक्रेट के बारे में अगर आप जानना चाहती हैं तो ये हैं टिप्स।

कार्डियो की दीवानी अवनीत

मिली जानकारी के मुताबिक अवनीत कौर अपने आप को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन और डाइट को फॉलो करती हैं। सुबह उठकर वह कार्डियो करना बिल्कुल भी नहीं भूलती है। वह एक्स्ट्रा फैट बर्न के लिए कार्डियो करती है जिसमें वह रनिंग, साइकलिंग और जॉगिंग को शामिल करती है।

योगा की फैन है अवनीत

रिपोर्ट्स की माने तो वर्कआउट के अलावा अवनीत योगा भी करती है। फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने और पोस्चर को बेहतर करने के लिए अवनीत योग को डेली रूटीन में शामिल करती है और ऐसे में योग की फैन है।

डांस करना नहीं भूलती अवनीत

मसल्स को बढ़ाने और कैलोरी को बर्न करने के लिए अवनीत कौर एक खास नुस्खा आजमाती है। जी हां, दरअसल एक्ट्रेस को योग और एक्सरसाइज के अलावा डांस भी बेहद पसंद है और इसीलिए वह डांसिंग क्लास जाती है।

डाइट भी है परफेक्ट

अवनीत कौर अपनी डाइट को लेकर काफी सजग है और वह इसमें फल और जूस को टॉप प्रायरिटी देती है। फ्रूट्स और जूस से फिटनेस काफी बैलेंस होता है और यह बात एक्ट्रेस जानती है इसलिए वह हाई प्रोटीन डाइट लेती है। अवनीत कौर होल ग्रेन, चावल, राजमा, मूसली खाना पसंद करती है।

जिम में बहाती है पसीने

अवनीत कौर खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती है और उनके दिन की शुरुआत ही हेवी एक्सरसाइज से होती है। वह जिम में खूब पसीने बहाती हैं और यही वजह है कि फिटनेस के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026