---Advertisement---

किलर! इस पंजाबी गाने पर टीशर्ट-कैप पहनकर स्टाइल मारती दिखीं Avneet Kaur, संभलकर देखें Video

Avneet Kaur: अवनीत कौर के एक्सप्रेशन को देख फैंस की टिक गई निगाहें, नजरे हटाना हुआ मुश्किल, कुल स्टाइल पर फिदा हुए चाहने वाले, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 7:17 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: यह सच है कि अवनीत कौर अपनी अदाओं से जादू चलाना खूब जानती है और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं इस सबके बीच अवनीत एक बार फिर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई है और वजह है उनका एक वीडियो जिसे वह इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाती हुई नजर आई है। इस वीडियो में जहां एक तरफ उनका समर लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है तो दूसरी तरफ उनके एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका अंदाज किलर है और वह छा गई है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

पंजाबी गाने में खोई नजर आई Avneet Kaur

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें अवनीत करण औजला के गाने Admirin पर अपने किलर एक्सप्रेशन से लोगों को दीवाना बना रही है। यहां वह फैंस के दिलों को धड़काने में कामयाब रही क्योंकि वह पंजाबी गाने की धुन में खोई हुई नजर आ रही है। एक तरफ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है दूसरी तरफ लोगों की नजरें उनकी क्यूटनेस और स्टाइल पर अटक गई है।

क्यूटनेस और स्टाइल पर फिसल जाएगा दिल

इस वीडियो में अवनीत कौर ब्लैक लूज टी-शर्ट और ब्लैक कैप को स्टाइल करती नजर आई। ऐसे में उनके इस लुक को जिसने भी देखा बस देखते रह गया। नो मेकअप और कुल स्टाइल में उनकी खूबसूरती देख कोई भी चौंक जाए और यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खलबली मचाने में कामयाब रही है। लोग उन्हें देखने के बाद तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे और फिलहाल इस वीडियो से अवनीत छा गई है।

इस फिल्म में दिखेंगी अवनीत

अवनीत सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। अक्सर अपनी अलग-अलग झलकियां लोगों को दिखाकर फैंस को दीवाना बना देती है। वहीं इस सबके अलावा वह हाल ही में सनी सिंह के साथ ‘लव की अरेंज मैरिज’ में नजर आई थी वहीं उनकी पाइपलाइन में शांतनु माहेश्वरी के साथ ‘लव इन वियतनाम’ फिल्म भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026