---Advertisement---

दूसरों पर जादू चलाने वाली Avneet Kaur अब खुद फंस गई इस चंगुल में, देख लोग बोले- ‘छोटी बच्ची हो क्या’

Avneet Kaur: अवनीत कौर सोशल मीडिया पर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं और एक बार फिर वह चर्चा में है। दरअसल इस बार वह जादूगर के चक्कर में फंसी हुई नजर आई और इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। यह वीडियो वैसे तो समझ से परे है लेकिन अवनीत के एक्सप्रेशन को देख फैंस घायल हो गए हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 9:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर की बात करें तो वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को फैंस के साथ शेयर करती हैं। यह बात सच है कि काम से ज्यादा ग्लैमरस लुक की वजह से एक्ट्रेस लाइमलाइट में बनी रहती हैं लेकिन एक बार फिर वह चर्चा में है और वजह काफी अलग है। दरअसल दूसरों पर अपनी अदाओं से जादू चलाने वाली अवनीत खुद इस चंगुल में जाकर फंस गई है। जादूगर ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद अवनीत शॉक्ड रह गई। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया कि वह मैजिक ट्रिक में फंसी है।

वीडियो है मजेदार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि अवनीत कौर किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही है। जहां एक जादूगर आकर उनके हाथ पर एक कार्ड रखता है वही जादूगर कुछ ऐसा करता है जिसके बाद अवनीत की हाथ पर कार्ड उछलते हुए नजर आ रहा है। वहीं बाद में जादूगर अवनीत से एक कार्ड को मन में सोचने के लिए कहता है और हैरान करने वाली बात क्या है कि जब अवनीत अपने हाथ में रखे हुए उस कार्ड को देखती हैं तो उनका रिएक्शन सब कुछ बयां करने के लिए काफी है। दरअसल उनके हाथ में 10 हार्ट रेड कार्ड नजर आ रहा है।

वीडियो में शॉक्ड अवनीत को देख यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो में काफी कुछ क्लियर नहीं है लेकिन हैरान कर देने वाला एक्सप्रेशन लोगों के बीच चर्चा में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन में लिखा, “मैं जब भी मैजिक ट्रिक को देखती हूं तो हैरान रह जाती हूं।” गौरतलब है कि हाल ही में अवनीत मिलानो इटली, लंदन से अपनी अलग-अलग ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आई थी। वहीं जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “समझ ही नहीं आया पर एक्सप्रेशन देखकर लगता है कुछ जादू किया है।” एक और यूजर ने कहा, “छोटी बच्ची हो क्या।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Leave a Comment