Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: भारत ही नहीं विदेश में भी इमरान हाशमी 19 साल बाद चमके, वीकेंड पर कमाई के लिए चलाया मास्टरस्ट्रोक

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: इमरान हाशमी की 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर वापसी हुई और सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर कितनी रही शनिवार की कमाई।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

Photo Credit- Google Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: 2007 में इमरान हाशमी श्रेया शरन की फिल्म आवारापन रिलीज हुई थी जिसे लेकर दो दशक बाद भी खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच सीक्वल रिलीज किया गया और इसे भी फैंस वही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अपने बजट से लगभग 5 गुना ज्यादा कमा चुकी फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इस सबके बीच ऑडियंस को अपनी और आकर्षित करने के लिए मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक वीकेंड पर चलाया था। क्या इसका जादू देखने को मिला। आखिर तीसरे शनिवार को आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 ने कितनी कमाई की है आइए जानते हैं।

आवारापन 2 की कमाई धीमी लेकिन नहीं रुक रहे इमरान हाशमी के रिकॉर्ड्स

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 की बात करें तो तीसरे शनिवार को फिल्म ने 1.25 करोड रुपए की कमाई की है। जाहिर तौर पर भारत में कुल कलेक्शन 146.70 करोड़ की कमाई सैक्निलक रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है लेकिन ब्लॉक सीट पर कलेक्शन 150 के पार पहुंच चुका है। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि दुनिया भर में इसने 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16 से पहले मेकर्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक

रिपोर्ट की माने तो तीसरी वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ की कमाई पार कर जाएगी और यह काफी ज्यादा है। जहां पहले हफ्ते में 117 करोड़ की कमाई हुई थी तो दूसरे हफ्ते में लगभग 35 करोड रुपए का कलेक्शन शॉकिंग है। कमाई में भले गिरावट दर्ज हुई हो लेकिन मेकर्स ने वीकेंड पर बाय वन गेट वन का मास्टर स्ट्रोक खेला। इसकी वजह से शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को कमाई हुई है और ऐसे में रविवार को यह क्या कमाल दिखाती है इस पर नजरें रहने वाली है।

 

19 साल के बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी को आवारापन 2 में लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस अभी भी फिल्म को देखने के लिए टिकट कर रहे हैं जो कहीं ना कहीं फिल्म की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। इमरान हाशमी के साथ आवारापन 2 में दिशा पटानी नजर आई थी।

 

 

Exit mobile version