H1N1 Virus: बॉलीवुड एक्टर और ‘आवारापन 2’ फेम इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू हो गया है। जैसे ही ये खबर सामने आयी वैसे ही फैंस परेशान हो गए और एक्टर के लिए दुआ करने लगे। आपको बता दें, H1N1 वायरस को स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। यह एक सांस से जुड़ी संक्रामक बीमारी है जो नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करती है। बरसात के मौसम में ये होना बेहद आम बात है।इसमें तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द और जुकाम जैसी स्थिति देखने को मिलती है।ये हवा के जरिए फैलता है।
H1N1 Virus: इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू
आपको बता दें, अभी तक एक्टर इमरान हाशमी को हुए स्वाइन फ्लू वायरल का कारण सामने नहीं आ सका है। इसके साथ ही एक्टर की तरफ से आधिकारिक रुप से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इमरान हाशमी हाल ही में अपनी फिल्मों की लगातार शूटिंग के लिए रांची समेत कई जगहों पर काम के कारण घूमना पड़ रहा था। जिसकी वजह से उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और अलग रहने की सख्त सलाह दी है। एक्टर को लेकर खबर है कि, उनकी तबियत इतनी ज्यादा बिगड़ी है कि, बेंगलुरु का शूट उन्हें रोकना पड़ा है। आपको बता दें, आवारापन 2 ने अभी हालहि में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ये मूवी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है। ऐसे में उनकी तबियत बिगड़ने से फैंस का दिल टूट गया है।
H1N1 वायरस के कारण, लक्षण और इलाज
H1N1 वायरस यानी कि, स्वाइन फ्लू होने पर शरीर में कई सारे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसमें तेज बुखार, ठंड लगना, गले में खराश होना, सिर दर्द और नाक का बहना है। कई लोगों में उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।स्वाइन फ्लू की पुष्टि करने के लिए RT-PCR टेस्ट कराया जाता है। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा एंटी वायरल दवाइयों के साथ अकेले में रहने की सलाह दी जा सकती है। क्योंकि ये बीमारी छूने से फैलती है। इसीलिए मरीज को अकेला रहना होता है।
