Drishyam The Conclusion: क्या अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहन लाल की फिल्म से होगी बिल्कुल अलग? रिलीज से पहले जानें

Drishyam The Conclusion: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का फर्स्ट पोस्टर जारी हो गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जिसके कारण फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Drishyam The Conclusion

Picture Credit: Google

Drishyam The Conclusion: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ की  रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। मेकर्स ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज कर रहे हैं। ये फिल्म साउथ सुपर स्टार मोहन लाल की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कॉपी है। लेकिन ऐसी खबरें है कि, इसका तीसरा पार्ट साउथ मूवी से काफी हटकर होने वाला है। इसमें पहले से काफी हटकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। अगर आप भी अजय की दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो जानें इस बार सिंघम अपने फैंस के लिए क्या कुछ नया लेकर आ रहे हैं?

Drishyam The Conclusion में क्या होगा नया?

खबरों की मानें तो ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ मूवी में इस बार पिछले दोनों पार्ट से काफी हटकर स्टोरी मिलेगी। इस बार अजय देवगन किसी अंजान दुश्मन से लड़ते हुए दिखेंगे।

Picture Credit: इंस्टाग्राम

जिसके कारण वो बहुत ही कंफ्यूज और परेशान होंगे। पिछले दोनों भाग काफी हद तक साउथ एक्टर मोहनलाल की ऑरिजनल मलयालम फिल्म दृश्यम की कॉपी थे। लेकिन इस बार ट्विस्ट काफी हटकर है। हालंकि ये फिल्म दृश्मय 2 के अंत से ही शुरु होगी। लेकिन इस बार की कहानी में काफी कुछ हटकर मिलेगा। जो फैंस और ऑडियंस का दिमाग घुमा सकती है। इस बार कर्मो का हिसाब होगा।

‘दृश्यम 3’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। वही, स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज ने इसे मिलकर बनाया है। दृश्यम 3 में अजय देवगन, तब्बू, श्रइया सरन, जयदीप अहलावत , प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे जैसे बड़े एक्टर हैं। आपको बता दें, मोहल लाल की ऑरिजनल मलयालम ‘दृश्यम 3’ फिल्म रिलीज हो चुकी है। लेकिन इस बार अजय देवगन इसकी कॉपी से हटकर कुछ अलग और नया ला रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को जारी कर दिया गया है। इसकी टैग लाइन “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी family है” दी गई है। जिससे पता चलता है कि, इस बार भी अजय देवगन अपने परिवार को बचाते हुए दिखेंगे।

 

Exit mobile version