Awarapan 2 Box Office Collection Day 29: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के 29 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। किसी भी कम बजट वाली फिल्म के लिए एक महीने तक सिनेमाघरों में टिके रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इस बॉलीवुड लव स्टोरी ने ये करके दिखा दिया है कि, अगर कहानी और म्यूजिक में दम है तो फिल्म कई हफ्तों तक चल सकती है। अगर आप भी वीकेंड पर इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है?
Awarapan 2 Box Office Collection Day 29 कितना हुआ?
आपको बता दें, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 29वें दिन 1 लाख का कलेक्शन किया है। भारत में इमरान हाशमी की इस लव स्टोरी ने टोटल कलेक्शन 150.44 करोड़ रुपए कर लिया है। वहीं, इसकी टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 212.86 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस मूवी का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। आवारापन 2 साल 2026 की सबसे हिट लव स्टोरी बन चुकी है। वहीं, इमरान हाशमी के करियर की ये सबसे सुपरहिट फिल्म बन चुकी है।
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के महारिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ साल 2007 में आयी ‘आवारापन’ की सीक्कल है। उस समय ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन जब इसका 19 साल बाद पार्ट 2 आया तो ये सुपरहिट साबित हो चुकी है। ये मूवी इमरान हाशमी के करियर की ‘सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर’ बन चुकी है। ये मूवी साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बजट के मुकाबले 215% से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है। इसके साथ ही इसने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन को 1 दिन में ही तोड़ दिया है।







