Awarapan 2 Box Office Collection Day 31: नई फिल्मों के सामने भी डटे इमरान हाशमी, एक महीने बाद भी हो रही छप्परफाड़ कमाई!

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31:  इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई ये लव स्टोरी रिलीज के एक महीने बाद भी स्क्रीन पर राज कर रही है। 

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31

Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31:  भारतीय सिनेमाघरों में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की लव स्टोरी का जादू चल रहा है। ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 31वें दिन बहुत अच्छी कमाई की है। अमूमन किसी कम बजट वाली फिल्म का एक महीने तक स्क्रीन और फैंस के दिलों पर राज करना मुश्किल होता है। लेकिन आवारापन 2 ने ये करके दिखाया है कि, अगर कहानी और स्टारकास्ट मजबूत हो तो फिल्म रिकॉर्ड नहीं महारिकॉर्ड बनाती है। बीते दिन भी इसका असर देखने को मिला है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31 कितना हुआ?

आवारापन 2 ने रिलीज के 31 वें दिन 1 से 2 लाख लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। लगभग 40 से 45  करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म भारत में 184.17 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 33.41 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही आवारापन 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 217.58 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म ने लागत के मुकाबले 246 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है। इसका पहला पार्ट  2007 में आया था।  उस समय इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन एक्ट्रेस थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इसके गाने बहुत हिट हुए थे। जिसके कारण जैसे ही मेकर्स इसका 19 साल बाद पार्ट 2 लेकर आए वैसे ही आवारापन 2 ने  कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

 इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के हिट होने के सबसे बड़े कारण? 

‘आवारापन 2’ के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं। लीड रोल में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। आवारापन 2 के हिट होने के सबसे बड़े कारणों की बात करें तो ये इमरान हाशमी का कल्ट ‘शिवम पंडित’ अवतार और दमदार एक्टिंग फैंस और ऑडियंस को खूब पसंद आयी है। फिल्म की भावुक कहानी और इमरान हाशमी का हटकर अवतार लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। वहीं,   क्लासिक और सोलफुल म्यूजिक का जादू फैंस को खूब पसंद आया है। फिल्म को स्वंतत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया था। जिसके कारण छुट्टियों का इसे खूब फायदा मिला है।  यही वजह है कि, यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ और पंकज त्रिपाठी की’ मिर्जापुर द मूवी’ भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी है।

Exit mobile version