---Advertisement---

Ayushmann Khurrana के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

Ayushmann Khurrana father death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पी खुराना का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। फिलहाल इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पी खुराना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2023 4:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ayushmann Khurrana father death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पी खुराना का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। फिलहाल इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पी खुराना दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और अभी दो दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। यह बात सच है कि पिता का साया सिर से उठने के बाद आयुष्मान खुराना किस हाल में होंगे। फैन्स अपने चहेते एक्टर को लेकर काफी परेशान हैं।

अपारशक्ति खुराना के प्रवक्ता ने दी जानकारी

पी खुराना के निधन की खबर आयुष्मान के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना के प्रवक्ता ने दिया है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा, “बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता ज्योतिषाचार्य पी खुराना का आज सुबह साढ़े 10 बजे मोहाली में निधन हो गया। वह काफी समय से एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे। निजी नुक्सान के इस समय में हम आपकी दुआओं और परिवार को मिलने वाले सपोर्ट के लिए आभारी हैं।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

पिता के साथ थी आयुष्मान की करीबी बॉन्डिंग

बता दें कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तमाम कोशिशों के बाद भी पी खुराना को डॉक्टर्स नहीं बचा सकें हैं। वह हार्ट के एक गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसका इलाज सम्भव नहीं था। बताया जा रहा है कि आयुष्मान अपने पिता के साथ बेहद करीबी रिश्ता शेयर करते थे और उनका जाना किसी क्षति से कम नहीं है।

पिता की वजह से एक्टर बन पाए थे आयुष्मान

वह इंसान उनके पिता ही थे जिनकी वजह से आयुष्मान ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी। पिता ने चंडीगढ़ से उन्हें मुंबई भेज दिया था। उन्होंने ही कहा था कि आयुष्मान किसी दिन बड़े स्टार बनेंगे और इस विश्वास से उन्होंने उन्हें मुंबई भेजा था। पी खुराना एक पॉपुलर ज्योतिष थे। हालांकि जब आयुष्मान मुंबई गए थे तो उन्हें डर था कि कहीं वह अपने पिता की उम्मीदों पर नहीं उतर पाए तो क्या होगा खैर आज वह एक सफल एक्टर बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026