---Advertisement---

Dream Girl के साथ सपनों में खोए दिखे Ayushmann Khurrana, अनन्या को छोड़ इस हसीना संग हुए रोमांटिक

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। लोग इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच पूजा बने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 2:09 अपराह्न

Ayushmann Khurrana
Follow Us
---Advertisement---

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। लोग इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच पूजा बने आयुष्मान खुराना रियल लाइफ ड्रीम गर्ल से मुलाकात करते हुए नजर आए जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हेमा मालिनी की जिससे मिलकर आयुष्मान भी ड्रीमी हो गए हैं और इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है।

हेमा मालिनी के साथ रोमांटिक नजर आए आयुष्मान खुराना

इस वीडियो को आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस पल के लिए आभारी। शुक्रिया ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जी।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि आयुष्मान खुराना और हेमा मालिनी ड्रीम गर्ल गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थामे हुए डांस मूव्स दिखाकर फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी नजरें झुका कर वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आज भी उनके चेहरे पर ड्रीम गर्ल की तरह ही नूर है जिसे देख लोग मदहोश हो रहे हैं।

अनन्या के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे आयुष्मान

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को खूब प्रमोट कर रहे हैं। राज शांकिल्य के निर्देशन में बनी इस सीक्वल फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के ऑपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली है। इस फिल्म के गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के पहले पार्ट को जितना प्यार मिला था लोग वही उम्मीद अभी लगा रहे हैं। अनन्या और आयुष्मान की केमिस्ट्री लोगों के दिलों को जीत रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026