---Advertisement---

Bad Newz Trailer: बच्चे के बाप को ढूंढने के लिए तृप्ति करवाएंगी पैटरनिटी टेस्ट! विक्की-एम्मी को देख लोग लगा रहे ठहाके

Bad Newz Trailer: अपने अलग अंदाज से बैड न्यूज़ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं तृप्ति और विक्की। कहने में दो राय नहीं है कि बात यह ट्रेलर काफी मजेदार है जो छाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 6:38 अपराह्न

Bad Newz Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bad Newz Trailer:  तृप्ति डिमरी, एम्मी विर्क और विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर जारी किया गया और कहने में दो राय नहीं है कि यह ट्रेलर आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगी। एनिमल फिल्म में अपने तृप्ति को काफी अलग अंदाज में देखा होगा। वहीं विक्की कौशल भी इस बार काफी हटके नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन इसे देखने के बाद हैरान हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों है ट्रेलर चर्चा में और कौन है तृप्ति डिमरी के पेट में पल रहे बच्चे का असली बाप जिसके लिए होने वाली है लड़ाई।

ट्रेलर देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

इस ट्रेलर में तृप्ति काफी कन्फ्यूज नजर आती है जब उसे यह पूछा जाता है कि आखिर बाप कौन है तो वह बोलती है कि मुझे सही में नहीं पता है और मैं काफी कंफ्यूज हूं। पैटरनिटी टेस्ट की सलाह डॉक्टर देते हैं। वहीं ट्रेलर में विक्की कौशल की एंट्री काफी जबरदस्त है और वह हीरो नंबर वन का छाए हुए हैं। एम्मी और तृप्ति भी इस ट्रेलर को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर एक सीन आपको गुदगुदाने के लिए काफी है तो ऐसे में तैयार हो जाइए मस्ती का तड़का लगने वाला है।

ट्रेलर में कहानी की झलक

2 मिनट 57 सेकंड के ट्रेलर में कई और एक्टर्स और फिल्म का नाम लिया गया और बाप बनने की जंग में एम्मी और विक्की एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। वहीं तृप्ति इस बात की घोषणा करती है कि कौन अच्छा आप बनेगा वह उसकी जांच करेगी। आखिर क्या होने वाला है इस बच्चे के पिता। इसे जानने के लिए आप को फिल्म की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

बता दें कि ‘बैड न्यूज़ ’19 जुलाई को सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेने के लिए आपको अब इसकी रिलीज का करना होगा इंतजार। ताकि आप भी जान सके कि तृप्ति के होने वाले बच्चे का बाप कौन है और किसे मिलेगा पिता बनने का शौक।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026