---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan Review: क्या अजय की ‘मैदान’ को पछाड़कर छा जाएंगे अक्षय-टाइगर, जानें पब्लिक को कैसी लगी फिल्म

Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हो चुकी है। ऐसे में लिए आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही है पब्लिक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Bade Miyan Chote Miyan Review
Follow Us
---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही। जहां एक तरफ इस फिल्म को अजय देवगन की ‘मैदान’ से टक्कर मिली है वही दूसरी तरफ फिल्म को प्रमोट करने में स्टार कास्ट ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह फिल्म लोगों को पसंद आती है। फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ट्रेंड पर है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आए। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर फिल्म देखने के बाद क्या कर रहे हैं यूजर्स।

फिल्म की कहानी है मजेदार

इस फिल्म की कहानी फ्रेडी (अक्षय कुमार) और रॉकी (टाइगर श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में उनकी दोस्ती, मस्ती और फिर मजेदार दुश्मनी भी देखने को मिलेगी जो आपको इस फिल्म से बांधे रखेगी। दोनों मिलकर गलत करने वालों को नहीं छोड़ते हैं और उन्हें ऐसा सबक सिखाते हैं जो वह जिंदगी भर याद रखते हैं। दोनों का दुश्मन भी एक ही है जिससे पूरी दुनिया को खतरा होता है। अब ऐसे में उसे दुश्मन का कैसे सामना करेंगे फ्रेडी और रॉकी इसे देखने के लिए आपको इस फिल्म को सिनेमाघर में देखना पड़ेगा।

स्टार्स के एक्टिंग को लोगों ने किया खूब पसंद

फिल्म में डॉ कबीर के किरदार में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी दमदार एक्टिंग इस फिल्म में लोगों को काफी पसंद आई है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मंजे हुए कलाकार में से एक साबित हुए हैं। यह बात सच है कि मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म में अपने किरदार से जान फूंकी है और सभी की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है।

धांसू एक्शन थ्रिलर के आगे टिक पाएगी ‘मैदान’

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर मिश्रण है। ऐसे में अगर आप कॉमेडी पसंद करते हैं तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।।पूरी फिल्म वाकई काफी मजेदार और रोमांचक है। अगर आप एक धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं तो आप इसे एंजॉय कर सकते हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म ने निश्चित तौर पर फैंस को ईद पर तोहफा दिया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि क्या ‘मैदान’ के आगे यह फिल्म टिक पाएगी।

जानिए फिल्म को लेकर क्या कह रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

मई 28, 2026