---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: क्यों एक-दूसरे के दुश्मन बने अक्षय-टाइगर, धमाकेदार एक्शन के साथ मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट का डोज

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ सुर्खियों में है जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह एक्शन पैक ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है और लोग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 3:02 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2024 4:46 अपराह्न

Bade Miyan chote Miyan Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ सुर्खियों में है जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह एक्शन पैक ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है और लोग देखने के बाद हैरान रह गए हैं। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार अपने स्टंट से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। इस फिल्म में गोलीबारी और बम की आवाज वाकई इसे सस्पेंस से भरपूर बनाने के लिए काफी है। ट्रेलर धमाकेदार होने की वजह से लोग फिल्म देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

दुश्मन का खात्मा करने निकले अक्षय और टाइगर

देश की रक्षा करने के लिए टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार आमने-सामने होते हैं। वह एक ऐसे दुश्मन का खात्मा करने के लिए निकले हैं जो मास्क के पीछे है। हिंदुस्तान को तबाह करने के पीछे पड़े इस दुश्मन से कैसे सामना करेंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ।

धमाकेदार डायलॉग ने जीता दिल

इस ट्रेलर में कई डायलॉग ऐसे हैं जिसे सुनने के बाद देशभक्ति की भावना झलकती है। इस ट्रेलर में अक्षय और टाइगर कहते हैं, “दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान हैं हम बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम।” टाइगर और अक्षय की डायलॉग को सुनने के बाद निश्चित तौर पर लोग फिदा हो रहे हैं।

क्या है ट्रेलर में खास

जहां पहले दोनों देश को बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं अंत में ये एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है इसे देखने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ दिखाई देने वाली है। इसमें रोनित रॉय भी नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो को जब जारी किया गया तो यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। वही फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026