---Advertisement---

Badshah: क्या व्यूज पाने के लिए महिलाओं की इज्जत उतार रहे हनी सिंह- बादशाह? ‘दिदिया के देवरा’और ‘टटीरी’ गाने की अश्लीलत पर मचा बवाल

Badshah: बॉलीवुड रैपर बादशाह के हरियाणवीं गाने 'टटीरी' पर बवाल मच गया है। रैपर के द्वारा स्कूली बच्चियों पर अश्लीलता के साथ फिल्माया गया गाना कड़े विरोध को झेल रहे हैं। इससे पहले रैपर हनी सिंह भी 'दिदिया के देवरा' भोजपुरी सॉन्ग से विवादों में रह चुके हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2026 1:19 अपराह्न | Updated: मार्च 7, 2026 3:08 अपराह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: हनी सिंह और बादशाह बॉलीवुड के दो ऐसे रैपर हैं, जो आपसी विवाद के कारण चर्चा में रहते हैं। ये दोनों एक-दूसरे पर गानों को भी कॉपी करने के आरोप लगा चुके हैं। एक बार फिर से इन दो रैपर्स की चर्चा है। दरअसल , बादशाह ने ‘टटीरी’ हरियाणवी सॉन्ग को हालहि में रिलीज किया गया। इसमें स्कूली बच्चियों पर अश्लील शब्दों के साथ गाने को फिल्माया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब रैपर ने महिलाओं की इज्जत पर कमेंट करके व्यूज बटोरने का काम किया हो। इससे पहले हनी सिंह भी ‘दिदिया के देवरा’ भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए थे। इसने भी काफी बवाल मचया था।

Badshah का हरियाणवी  सॉन्ग ‘टटीरी’ विवादों में घिरा

रैपर बादशाह के नए हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का जमकर विरोध हो रहा है। इसमें लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते दिखाया गया है। इसके साथ ही रैपर ने कुछ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस गाने की शिकायात महिला आयोग तक गई है। इतना ही नहीं पंचकूला और जींद सहित कई जगहों पर बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लोग हरियाणा की संस्कृति से रैपर का खिलवाड़ बता रहे हैं। इसके साथ ही इसे डिलीट करने को भी कह रहे हैं। इस गाने को बादशाह के साथ सिमरन जगलान ने मिलकर गया है। इस पूरे विवाद पर  अभी तक बादशाह का कोई बयान नहीं आया है। लेकिन यूट्यूब पर उनका विवादित गाना काफी व्यूज बटोर रहा है। ‘टटीरी’  गाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

हनी सिंह भी “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…” भोजपुरी सॉन्ग से सनसनी मचा चुके हैं

आपको बता दें, साल 2025 में हनी सिंह ‘मैनिए’ भोजपुरी गाना लेकर आए थे। इस गाने में “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…” लाइन थी। इसको लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट तक जनहित याचिका पहुंची थी। हनी सिंह पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। इसके साथ ही भोजपुरी संस्कृति का भी अपमान बताया गया था।

महिलाओं पर विवादित टिप्पणी का बादशाह और हनी सिंह को मिला फायदा

बादशाह और  हनी सिंह दोनों पर ही महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन  इस विवाद ने इनके गाने और रैप को काफी व्यूज दिलाए हैं। कुछ लोग इसे जानकर सस्ते व्यूज बटोरने का जरिया बता रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rihanna

अप्रैल 24, 2026

Varun Dhawan

अप्रैल 24, 2026

Kajol

अप्रैल 24, 2026

Salman Khan

अप्रैल 24, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 24, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 36

अप्रैल 24, 2026