---Advertisement---

Badshah: रैपर बादशाह ने लिए सीक्रेट फेरे, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के फैंस का दिल चकनाचूर, देखें फोटोज

Badshah: बॉलीवुड रैपर बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रैपर का नाम कई बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ चुका है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 24, 2026 2:05 अपराह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah:  बॉलीवुड रैपर बादशाह ने अचानक से शादी करके फैंस को चौंका दिया था। उन्हें लग रहा था कि रैपर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से शादी करेंगे। लेकिन अचानक से उनकी सीक्रेट वेडिंग की फोटोज ने पाकिस्तानियों का दिल तोड़ दिया है। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। रैपर 40 साल की उम्र में दो शादियां कर चुका है। बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। लेकिन 8 साल बाद ही दोनों तलाक लेकर अलग हो गए । लेकिन अब उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी करके लोगों को चौंका दिया है।

Badshah और ईशा रिखी की शादी से चौंके पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के फैंस 

बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की सीक्रेट और सिंपल वेडिंग की शादी के फोटोज को इंस्टाग्राम पर poonamrikhi6 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गए है। इन फोटोज को बादशाह और ईशा दोनों को टैग किया गया है। रैपर शादी में बेहद सिंपल शेरवानी में दिख रहे हैं। वहीं, ईशा रिखी ने लाल कलर का सूट पहना हुआ है। मिनिमल ज्वेलरी में पंजाबी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों के साथ एक वीडियो को भी अपलोड किया गया है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के गले में जय माला डाल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

इसके साथ ही बादशाह और उनकी खूबसूरत पत्नी ईशा रिखी के शादी के बाद और हनीमून की तस्वीरों को भी पोस्ट किया गया है। कपल की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। रैपर की शादी के फोटोज को 24 मार्च को पोस्ट किया गया है। हालंकि दोनों की वेडिंग रियल डेट सामने नहीं आ सकी है। आपको बता दें, ईशा और बादशाह की शादी की अफवाह साल 2023 में भी उड़ चुकी है। हालंकि इस दौरान रैपर का नाम लगातार पाकिस्तानी एक्ट्रेस  हानिया आमिर के साथ जुड़ता रहा है। यही वजह है कि, बादशाह की शादी के फोटोज को देख फैंस को झटका लगा है।

बॉलीवुड रैपर बादशाह की नई दुल्हनिया ईशा रिखी कौन है?

आपको बता दें, बादशाह की नई दुल्हनिया ईशा रिखी की उम्र 32 साल है। ईशा रिखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी हिट मूवी ‘जट्ट एंड जूलियट’ से की थी। वो कई बड़ी सुपरहिट पंजाबी मूवी में दिख चुकी हैं। वहीं, बॉलीवुड की ‘नवाबजादे’ फिल्म में भी ईशा काम कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो बादशाह और ईशा की दोस्ती किसी कॉमन फ्रेंड के द्वारा हुई थी। इसके बाद दोनों डेट करने लगे। लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि, बादशाह ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग करेंगे। क्योंकि उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ रहा था। फिलहाल फैंस इस शादी से काफी खुश हैं और बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, बादशाह अभी हालहि में अपने अश्लील  हरियाणवी सोन्ग  ‘टटीरी’ के कारण विवादों में आए थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026