---Advertisement---

‘ठरक ठरकी ठरकुल्ला…’ ‘Dua Lipa संग बेबी’ विवाद पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे Badshah के जानी दुश्मन Honey Singh ने उड़ाई खिल्ली! Reddit यूजर्स ने भी की छेछालेदर

Badshah: दुआ लीपा को लेकर अजीबोगरीब बयान देकर फंसे बादशाह को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और हनी सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 2:27 अपराह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: हॉलीवुड हसीना दुआ लीपा को लेकर अजीबोगरीब बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर बादशाह को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दुआ लीपा के साथ बच्चे करने वाले बयान पर उन्होंने जो कहा वह देखकर यूजर्स ही नहीं Badshah के कथित दुश्मन हनी सिंह भी रिएक्ट करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी उसे लेकर हर जगह पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखिर Honey Singh ने क्या कहा और फैंस क्यों कर रहे हैं बादशाह को लगातार ट्रोल जिस पर बादशाह को सफाई देनी पड़ रही है।

क्या Badshah कर रहे कवरअप

रेडिट यूजर ने बादशाह को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह किस तरह का कवर अप है।” वहीं लोग इसे देखने के बाद Badshah को लताड़ लगाने में पीछे नहीं रहे और एक यूजर ने कमेंट में कहा हां सभी महिलाएं बस गर्भवती होने का इंतजार कर रही है यह कितनी बड़ी तारीफ है। वहीं एक यूजर ने कहा ठरक ठरकी ठरकुल्ला तो एक यूजर ने कहा पहले तो यह सिर्फ मुझे अनाेईंग लगता था लेकिन अब कृपी भी लगता है। एक ने लिखा लगता है इसके दिमाग में भी एक्स्ट्रा किलो चला गया है।

आखिर क्यों शुरू हुआ दुआ लीपा और बादशाह को लेकर बवाल

दरअसल Badshah ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुआ लीपा का नाम लिखकर एक हार्ट इमोजी शेयर करते हुए दिखे तो इस पर एक यूजर ने लिखा क्या तुम उसके साथ कोई ट्रैक बना रहे हो भाई। ऐसे बादशाह ने कहा मैं उसके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा ब्रो। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करने लगे और मजाक उड़ाने लगे।

Badshah दुआ लीपा बवाल के बीच Honey Singh ने मारी एंट्री

बवाल बढ़ने के बाद अब इस पर बादशाह ने सफाई में कहा था कि “मुझे लगता है कि सबसे खूबसूरत तारीफ जो आप किसी महिला को दे सकते हैं जिसकी आप वाकई प्रशंसा करते हैं वह यह कामना करना कि वह आपके बच्चों की मां बने। मेरी सोच नहीं तुम्हारी सोच सामने आई है।” वहीं Badshah के इस बवाल पोस्ट पर हनी सिंह का रिएक्शन सामने आया है जिस पर वह हंसने की इमोजी शेयर करते हुए जीनियस लिखा। इस तरह से Honey Singh ने बादशाह की चुटकी ली जिस पर लोग भी मजे लेने लगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026