---Advertisement---

Bandar Movie Review: बॉबी देओल की फिल्म में क्या है खास जिसके लिए सिनेमाघरों में टूटे लोग, ‘असली विक्टिम’ का खेल आखिरी तक देखने को करेगा मजबूर

Bandar Movie Review: बॉबी देओल को हर बार से हटके किरदार में देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सिनेमाघर में वह एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आ चुके हैं। अब ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह देखना खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Bandar Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Bandar Movie Review: एनिमल फिल्म में अबरार के किरदार में नजर आए बॉबी देओल का कम बैक काफी चर्चा में रहा है। वहीं इसके बीच अब उनकी एक और फिल्म रिलीज हो चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बंदर की जिसे देखने के लिए लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल की है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में जा रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बंदर मूवी रिव्यू में क्या कहा जा रहा है। आखिर फिल्म में क्या खास है जो लोगों के बीच सुर्खियों में है और बॉबी देओल ने किस कदर इसमें बवाल मचाया है।

Bandar Movie Review में जानें क्या है कहानी

अगर सोशल मीडिया पर जारी बंदर मूवी रिव्यू की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह कुछ सालों की सबसे बोल्ड और अनकंफरटेबल हिंदी फिल्म है जो अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह समर मेहरा यानी बॉबी देओल के इर्द-गिर्द घूमती है। लोकप्रियता से गुमनामी की ओर जा रहे इस सेलिब्रिटी की जिंदगी में तब मोड़ आती है जब उन पर कुछ ऐसे आरोप लगाए जाते हैं जिसकी वजह से वह जेल तक पहुंच जाते हैं।

विक्टिम का खेल क्यों है खास

बता दे कि बंदर मूवी रिव्यू में लोगों ने बताया है कि फिल्म करप्शन, जेल सिस्टम, पब्लिक परसेप्शन और साइकोलॉजिकल इफेक्ट घूमती है जो हर किसी के मन में यह सवाल पैदा करेगी कि आखिर असली विक्टिम कौन है। क्या बॉबी देओल के किरदार के साथ न्याय मिल पाएगा। इसे जाने के लिए आपको फिल्म देखने की जरूरत है।

क्यों बॉबी देओल के फैंस के लिए खास है बंदर

हालांकि सबसे हटकर मंदिर मूवी रिव्यू में बॉबी देओल की एक्टिंग की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और कहा जा रहा है कि उनके करियर की यह सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है। इसके साथ ही फिल्म में हर एक स्टार कास्ट ने कमाल का काम किया है। फिल्म देखने के बाद आपको सिर्फ यही समझ में आएगा कि आखिर आगे क्या होने वाला है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फर्स्ट हाफ आपको काफी पसंद आएगा लेकिन सेकंड हाफ कुछ स्लो लग सकता है। इसके साथ ही अगर आप बॉबी देओल के फैंस हैं और कोई सीरियस फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे देखने के लिए जा सकते हैं।

बॉबी देओल के अलावा इन सेलेब्स ने दिया साथ

जहां तक बात करें बंदर मूवी की तो अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2 घंटे 20 मिनट की बताई जा रही है जिसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, जितेंद्र जोशी रिद्धि सेन जैसे किरदार नजर आ रहे हैं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह देखना खास है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026