---Advertisement---

‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ सॉन्ग और Bobby Deol का गिटार वाला डिस्को अंदाज देख फैंस क्रेजी, बंदर टीजर में दिखी ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड

Bobby Deol: बंदर टीजर में एनिमल एक्टर ने कुछ इस कदर बवाल मचाया कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। वहीं इस सबके बीच आइए देखते हैं इसे लेकर लोग किस तरह एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 3:22 अपराह्न

Bobby Deol
Follow Us
---Advertisement---

Bobby Deol: एनिमल फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्टर ने लोगों का दिल कुछ इस कदर जीता कि आगे भी फिल्म में देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। वहीं इस सबके बीच अब बंदर टीजर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर उनके फैंस क्रेजी हो गए। कहानी इस बार खास इसलिए होने वाली है क्योंकि इस बार उनका अंदाज हर बार से हटके होगा। डिस्को बॉय और हाथ में गिटार लिए हुए यह कहानी देखकर आखिर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। यह खास इसलिए है क्योंकि इसे अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनाई गई है।

बंदर टीजर में दिखा Bobby Deol का बदला हुआ अंदाज

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी हुई बॉबी देओल के इस बंदर टीजर की बात करें तो हाथ में गिटार लिए डिस्को बॉय के किरदार में वह दिखाई देते हैं जो डेटिंग एप की जगह लड़कियों से न सिर्फ मुलाकात करते हैं बल्कि वह डांस करते हुए नजर आते हैं। जिंदगी में उथल पथल मच जाती है जब पुलिस के चंगुल में फंसे हुए दिखाई देते हैं। बंदर टीजर को काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है जो निश्चित तौर पर बॉबी देओल के फैंस को एक्साइटेड कर रहा है। जहां कहानी में ट्विस्ट और टर्न की कोई कमी नहीं नजर आ रही है। वहीं एक्टर कम ऑन बेबी दिल किसको देगी पर डांस कर रहे हैं।

कब रिलीज हो रही है बॉबी देओल की फिल्म

बंदर टीजर के साथ अनुराग कश्यप की निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। जहां 5 जून 2026 को यह दस्तक देने वाली है। ऐसे में लोगों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद सहित इन सितारों संग मचा धमाल

एनिमल के बाद बॉबी देओल अनुराग कश्यप की इंटेंस और दमदार दुनिया में एक बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे। इसने लोगों को एक्साइटेड कर दिया। यूजर्स निर्देशक से इस फिल्म को सही से प्रमोट करने की सलाह दे रहे हैं। जहां बंदर में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जैसे स्टार्टस नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026