---Advertisement---

Batwara 1947 Box Office Collection Day 8: सनी देओल-आमिर खान से ऑडियंस ने बनाई दूरी! जानें मूवी की कैसे हुई बद से बत्तर हालत?

Batwara 1947 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की फिल्म 'बंटावार 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। जिसके कारण एक्टर आमिर खान को भी बड़ा झटका लगा है। वीकेंड पर देखने का प्लान है तो जानें टोटल कमाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Batwara 1947 Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 Box Office Collection Day 8:  बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म की कमाई बढ़ते दिनों के साथ गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई है। आपको बता दें, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान की दिल छूने वाली कहानी दिखाती, इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इसे प्रोड्यूस किया है।  मूवी का बजट भी काफी ज्यादा है,  लेकिन इसके बाद भी रिलीज के एक ही हफ्ते में इसका दम निकलता दिख रहा है। इस वीकेंड पर भी  ऑडियंस ने काफी सुस्ती दिखाई है।

Batwara 1947 Box Office Collection Day 8  कितना हुआ?

‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के आठवें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3211 शोज से हुई है। भारत में बंटावार 1947 टोटल कमाई 40.77 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 8.25 कोरड़ रुपए है। सनी देओल की ये दिल छूने वाली मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 49.02 करोड़ कर चुकी है। इस मूवी का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। जिसके लेकिन लगातार घटती कमाई के कारण इसका बजट निकाल पाना बेहद मुश्किल हो चुका है। जिसके कारण मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘बंटवारा 1947’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण

इस मूवी स्वतंत्रता दिवस को खास मौके पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया था। ऑपनिंग डे पर 13 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म अचानक से थिएटर में गिर गई। इसका सबसे बड़ा कारण इसी दिन रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2 ‘है। वही, सनी देओल की एक्शन इमेज से अलग उनके किरदार ने दर्शकों को निराश किया है। फिल्म का ज्यादा बजट होना भी इसके लिए मुसीबत बना हुआ है। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के आस-पास है। जिसके कारण नई जनरेशन का ये ध्यान खींचने में कामयाब नहीं हो सकी है।  इन्हीं कारणों से सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन गिरता चला गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026