Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के दो बड़े हीरों की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही माचए हुए हैं। एक तरफ इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 है, दूसरी तरफ सनी देओल की देशभक्ति से भरी हुई मूवी बंटवारा 1947 है। इन दोनों फिल्मों को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया था । स्वंतत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि, ये रिकॉर्डतोड़ कमाई करेंगी। लेकिन इस उम्मीद पर सिर्फ इमरान हाशमी की लव स्टोरी आवारापन 2 ही खरी उतर पायी है। क्योंकि सनी देओल की फिल्म पीछे छूट गई है। अगर आप इन दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो दोनों की कमाई जानें।
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 6771 शोज से हुई है। वहीं, विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपए है। सनी देओल की बंटवारा 1947 ने अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपए कर लिया है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनाया गया है। इसे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में तैयार किया गया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, सनी देओल के अलावा शबाना आजमी हैं। वहीं, आमिर खान की फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज के चौथे दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 10849 शोज से हुई है। भारत में ये फिल्म 109.02 का टोटल कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 21.80 करोड़ रुपए है। दिशा पाटनी और इमरान हाशमी की इस फिल्म ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ का किया है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। इस लव स्टोरी ने चंद दिनों में ही अपना बजट निकलाकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
सनी देओल की फिल्म को इमरान हाशमी ने कैसे पछाड़ा?
सनी देओल की बंटवारा 1947 पर इमरान हाशमनी की फिल्म आवारापन 2 भारी पड़ गई है। ‘आवारपन 2’ के सुपरहिट होने का सबसे बड़ा कारण उनका साल 2007 में आयी आवारापन का शिवम पंडित का दमदार आशिक अवतार है। इस फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे। इसीलिए जब इसका पार्ट 2 आया तो सनी देओल की भारत और पाकिस्तान के दर्द को दिखाती फिल्म बंटवारा 1947 पीछे छूट गई।







