---Advertisement---

Bawaal Teaser: वरुण और जाह्नवी की रोमांटिक केमेस्ट्री ने जीता दिल, अधूरी लव स्टोरी की झलक देख फैंस हुए इमोशनल

Bawaal Teaser: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल‘ का टीजर जारी किया गया है। इस दर्द भरी कहानी की झलक को देख लोग फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। यही वजह है कि टीजर को काफी प्यार दिया जा रहा है। इस वीडियो में वरुण और जाह्नवी के बीच की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 3:50 अपराह्न

Bawaal Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Bawaal Teaser: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल‘ का टीजर जारी किया गया है। इस दर्द भरी कहानी की झलक को देख लोग फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। यही वजह है कि टीजर को काफी प्यार दिया जा रहा है। इस वीडियो में वरुण और जाह्नवी के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। कहने में दो राय नहीं है कि जाह्नवी और वरुण एक दूसरे के साथ गजब केमिस्ट्री दिखाने में कामयाब हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है टीजर में खास और कब रिलीज हो रही है यह फिल्म।

क्या है टीजर में कहानी

‘बवाल’ के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत अजय यानी वरुण धवन और निशा यानी जाह्नवी कपूर से होती है। टीजर में दोनों के बीच पहले रोमांटिक सीन्स और लव स्टोरी को दिखाई जाती है वहीं बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह की आवाज लोगों का दिल जीत रही है। वह ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर में जाह्नवी कहती है, “मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया कि जब समझा तो खोने का वक्त आ चुका था।” वहीं इस टीचर के अंत में वरुण जाह्नवी कई लोगों के बीच दिखाए जाते हैं और ब्लैक एंड वाइट सीन होता है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे दोनों कैद में अलग-अलग हैं। यह है टीजर का हुक पॉइंट जिसे देखने के बाद लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी फिल्म रिलीज

‘बवाल’ फिल्म की बात करें तो यह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म है जो 21 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह एक लव स्टोरी है जिसमें इमोशंस और रोमांस का पूरा तड़का लगाया गया है। यह लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक यह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की लव स्टोरी है जो आपको इमोशनल करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026