---Advertisement---

Bhaiyya Ji Teaser: भाई की मौत के बाद ‘प्रतिशोध का निवेदन’ करते दिखे मनोज बाजपेयी, 100वीं फिल्म में दिखाएंगे भौकाल अंदाज

Bhaiyya Ji Teaser: मनोज बाजपेयी अपनी 100वीं फिल्म से भौकाल मचाने के लिए आ रहे हैं और इस फिल्म का एक और टीजर जारी किया गया है जो जबरदस्त है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 6:46 अपराह्न

Bhaiyya Ji Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Bhaiyya Ji Teaser: अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ देते हैं और ऐसे में मनोज बाजपेयी का नाम टॉप पर शुमार है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भैया जी’ का एक और टीजर जारी किया गया है जो वाकई काफी खतरनाक है। इस फिल्म में वह अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए दुश्मनों के सामने खड़े नजर आएंगे और उन्हें मृत्यु लोक पहुंचाने के लिए तैयार है। यह टीजर वाकई काफी दमदार है और निश्चित तौर पर फैंस इस फिल्म के लिए इंतजार करने लगे क्योंकि एक्टर ने रिलीज की भी घोषणा कर दी है।

राख को लेकर रोते दिखे मनोज बाजपेयी

टेलर की शुरुआत होती है मनोज बाजपेयी से जिसमे बैकग्राउंड से आवाज होती है कि दिल्ली स्टेशन के बाहर को एक गाड़ी वाले ने किसी पियक्कड़ को ठोक दिया था। उसके बाद एंट्री होती है मनोज बाजपेयी की जो आग की लपटों के बीच नजर आते हैं और फिर दिखता है लिखा हुआ ‘प्रतिशोध का निवेदन’। राख को हाथ में लेकर मनोज बाजपेयी रोते हुए नजर आते हैं।

भाई के बदले बेटे मांगते दिखे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी अगले सीन में एक शख्स के सामने हाथ जोड़कर कहते हैं कि “हम भी आपसे विनती कर रहे हैं कि हमें अपना बेटा दे दीजिए हम उसको उसकी मृत्यु लोक में पहुंचा कर उसके पार्थिव शरीर को बिना किसी खरोंच के आपको सौंप देंगे और आपके चरणों में शाश्वत दंडवत प्रणाम करके क्षमा याचना करेंगे।” यह वही शख्स है जिसके बेटे ने मनोज बाजपेयी के भाई की हत्या की है।

खास है एक्टर के लिए यह फिल्म

इस टीजर को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, “प्रतिशोध का निवेदन 24 मई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में भैया जी।” वहीं इससे पहले भी एक और टीजर जारी किया गया था जिसमें मनोज बाजपेयी का धांसू अंदाज देखने को मिला था। यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें मनोज बाजपेयी की पत्नी की वापसी हुई है। फिल्म को विनोध भानुशाली, शबाना रजा वाजपेयी, कमलेश भानुशाली, समीशा ओस्वाल, शैल ओस्वाल ने प्रोड्यूस किया है। अपूर्व सिंह कर्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके करियर की 100वीं फिल्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026