---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1: विक्रम भट्ट के आगे ढेर हुई कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्में! जानें कलेक्शन

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1: 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में एक साथ चार बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इस रेस में डायरेक्टर विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 2' ने बाजी मार ली है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2026 12:04 अपराह्न

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1:  शुक्रवार को बॉलीवुड की चार फिल्में रिलीज हुई हैं।  जिसके कारण दर्शकों के पास एक साथ कई सारे  विकल्प वीकेंड पर देखने के लिए हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि, विक्रम भट्ट निर्देशित ‘हॉन्टेड 2’ ,  दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’  , कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’  में से किसे देखें तो बिल्कुल भी परेशान ना हों। क्योंकि इन चारों फिल्मों का ऑपनिंग डे कलेक्शन सामने आ चुका है। ऐसे में आपको ये पता चल जाएगा कि, किस मूवी को ऑडियंस ने ज्यादा पसंद किया है?

कंगना रौनता की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन कितने कमाए?

कंगना रौनता की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता ‘ने पहले दिन  1 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म मुंबई के कामा हॉस्पिटल और आतंकी हमले में हिम्मत दिखाती नर्सों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसे 2181 शोज मिले थे। कंगना रनौत की इस मूवी से ऑडियंस को काफी सारी उम्मीदे थीं। जो कि पहले ही दिन ढेर हो गई।

विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ फिल्म को विक्रम भट्ट ने बनाया है। ये सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। जिसका बजट 13 करोड़ के आस-पास है। इसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने पहले दिन  2.50 करोड़ रुपए  2907 शोज से कमाए हैं।

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ पहले ही दिन हुई चित

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ भी 12 जून को रिलीज हुई थी। ये 90 के दशक के भयानक आर्थिक संकट को दिखाती है। इस दौरान भारत दिवालिया होने की कगार पर था। जिसे आरबीआई के पूर्व गवर्नर ए. रामानन ने बचाया। लीड रोल में मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा हैं। फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपए है। पहले दी इन फिल्म ने भारत में 1427 शोज से सिर्फ  90 लाख रुपए कमाए हैं।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से फैंस को काफी उम्मीदे थीं। ये फिल्म भी 12 जून 2026 को रिलीज हुई है। म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इम्तियाज अली इसके डायरेक्टर हैं। नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास है। लेकिन इसने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2302 शोज से किया है। उम्मीद के मुताबितक ये काफी कम है

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1 पर कौन किस पर पड़ा भारी?

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी  ‘हॉन्टेड 2’ ने 12 जून 2026 को रिलीज हुई अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन 2.50 करोड़ से धमाकेदार कमाई की है। इस हॉरर फिल्म ने ‘मैं वापस आऊंगा’ 1.15 करोड़, ‘भारत भाग्य विधाता’ 1 करोड़ और ‘गवर्नर’ 90 लाख को पीछे छोड़ दिया है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026