---Advertisement---

Bhojpuri dance video: सावन के बीच ‘उठ भोलेदानी’ गाने पर झूमते दिखे खेसारी और निकिता, एक दिन में मिल गए इतने सारे व्यूज

Bhojpuri dance video: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपनी शिव भक्ति दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। यही वजह है कि सावन के दिनों में उनके गाने का खुमार खूब देखने को मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन खेसारी हर दिन अपने गाने से लोगों को इंप्रेस करने के लिए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 3:04 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपनी शिव भक्ति दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। यही वजह है कि सावन के दिनों में उनके गाने का खुमार खूब देखने को मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन खेसारी हर दिन अपने गाने से लोगों को इंप्रेस करने के लिए आते हैं। ऐसे में सावन के बीच वह शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि उनका एक गाना फिर रिलीज किया गया है। जी हां, इस न्यू रिलीज सॉन्ग का नाम ‘उठ भोलेदानी’ है और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

शिव भक्ति में डूबे खेसारी ने लगाए ठुमके

खेसारी के ‘उठ भोलेदानी’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी के ऑपोजिट निकिता भारद्वाज नजर आ रही है। शिव भक्ति में लीन खेसारी और निकिता जबरदस्त जोड़ी बनाकर लोगों को चौंकाते नजर आ रहे हैं। भगवा कपड़े में ट्विन करते हुए खेसारी और निकिता एक दूसरे के साथ जबरदस्त ठुमके भी लगाते दिख रहे हैं। वहीं भोलेनाथ का भी अलग अंदाज दिखाकर खेसारी लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश करते दिखे। इस वीडियो में खेसारी और निकिता के बीच की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है और दोनों अपनी हरकतों से फैंस को इंप्रेस करने की भरसक कोशिश करते नजर आए।

यहां देखें Video:-

एक ही दिन में खेसारी के गाने को मिले इतने व्यूज

‘उठ भोलेदानी’ गाने की बात करें तो जहां खेसारी और निकिता जबरदस्त जोड़ी बना रहे हैं। वहीं खेसारी लाल यादव और नेहा नाज की आवाज इस गाने को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप और रविंद्र रॉक्स यादव ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा का है। सर्व विद्या यूट्यूब चैनल से 19 जुलाई 2023 को जारी इस गाने को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं है कि खेसारी के गाने फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026