---Advertisement---

Bhojpuri dance video: सपना चौहान को देख होश गंवा बैठे खेसारी, ‘टमाटर गाल’ गाने के व्यूज ने उड़ाया गर्दा

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी एक खासियत यह है कि वह किसी भी एक्ट्रेस के साथ कमाल की जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं। यही वजह है कि उनके नए और पुराने गाने भी खूब वायरल होते रहते हैं। इस बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2023 4:30 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी एक खासियत यह है कि वह किसी भी एक्ट्रेस के साथ कमाल की जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं। यही वजह है कि उनके नए और पुराने गाने भी खूब वायरल होते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका अभी हाल ही में रिलीज हुआ गाना काफी चर्चा में है। वैसे तो यह गाना जनवरी में रिलीज किया गया था लेकिन लोगों के बीच इसका खुमार देखने को मिल रहा है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘टमाटर गाल’ है जिसमें खेसारी का अलग अंदाज दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल वॉच लिस्ट में है।

सपना संग मदहोश हुए खेसारी

‘टमाटर गाल’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव सपना चौहान के साथ नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री वाकई काफी जबरदस्त है। गाने में कई चीजें खास है जो इस गाने को एक मस्ट वॉच वीडियो बना रहा है। वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर गाने के वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सपना और खेसारी के बीच के रोमांस को देख लोग चौंक गए हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: पवन सिंह और कोमल सिंह के ‘हिला के नाच’ गाने ने उड़ाया गर्दा, जबरदस्त रोमांस का लगाया तड़का

खेसारी और शिल्पी की आवाज ने चलाया जादू

‘टमाटर गाल’ गाने की बात करें तो बेडरूम रोमांस को भी दिखाया गया है। वहीं 3 जनवरी 2023 को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को 64 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इसे खेसारी ने खुद आवाज दी है और उनका साथ शिल्पी राज ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान के हैं तो म्यूजिक आर्या शर्मा का है। खेसारी हर बार अपने अंदाज और अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026