---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: ‘मुरब्बा’ गाने में खेसारी ने इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस से लगाई आग, शिल्पी राज का भी चला जादू

Bhojpuri Dance Video: यह बात सच है कि भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव लोगों को इम्प्रेस करने के लिए आए दिन कोई ना कोई गाना लेकर आते हैं। गानों से जादू चलाने में खेसारी कभी पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि वह ट्रेंड में भी बने रहते हैं। उनकी अदाकारी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 1:27 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: यह बात सच है कि भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव लोगों को इम्प्रेस करने के लिए आए दिन कोई ना कोई गाना लेकर आते हैं। गानों से जादू चलाने में खेसारी कभी पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि वह ट्रेंड में भी बने रहते हैं। उनकी अदाकारी से लेकर आवाज तक में कुछ इस तरह कशिश है कि लोग खींचे चले आते हैं। इस बीच खेसारी का नया गाना लोगों के बीच खूब चर्चा में है। इस गाने का नाम है ‘मुरब्बा’। वीडियो भी काफी मजेदार है और मुरब्बा के साथ भोजपुरी हसीना दिव्या रल्हन खूब जलवे बिखेर रही हैं। यही वजह है कि यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में है।

वीडियो में दिखा दिव्या संग खेसारी का जबरदस्त अंदाज

इस वीडियो की बात करें तो खेसारी के साथ-साथ दिव्या भी छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इस दौरान मुरब्बे लेकर लोगों पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं और अपनी अदाओं से खेसारी को भी मदहोश कर रही हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री भोजपुरी फैंस के दिलों को धड़काने के लिए काफी है। दोनों के ताबड़तोड़ डांस हो या फिर रोमांस सब टॉप पर है। दिव्या की खूबसूरती पर तो लोगों की निगाहें थम गयी हैं और खेसारी भी अपने सुपर कूल लुक से लोगों को इम्प्रेस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

वीडियो को ताबड़तोड़ देख रहे हैं लोग

‘मुरब्बा’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी संग दिव्या खूब कमाल दिखा रही हैं। वहीं इस गाने को हिट बनाने में शिल्पी राज का योगदान भी सराहनीय है। खेसारी और शिल्पी की आवाज का जादू लोगों पर खूब दिख रहा है और यही वजह है कि इस गाने के व्यूज भी बढ़ रहे हैं और यह फिलहाल ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस गाने को Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा का है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026