---Advertisement---

Bhojpuri dance video: तनु श्री के साथ खेसारी ने रोमांस से उड़ा दिया गर्दा, ‘सटला से’ गाना खूब हो रहा वायरल

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह लोगों के बीच अपने अंदाज से चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते हैं और वह ट्रेंड में आ जाते हैं। इस बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 2:56 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह लोगों के बीच अपने अंदाज से चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते हैं और वह ट्रेंड में आ जाते हैं। इस बीच उनका एक और गाना काफी चर्चा में है। वैसे तो यह गाना 2 महीने पुराना है लेकिन इसका खुमार आज भी लोगों के जहन में है। हो भी क्यों ना जब आप खुद गाने को देखेंगे तो खुद ही सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर क्यों इस गाने को लोग कर रहे हैं इतना पसंद। ऐसे में आइए देखते हैं खेसारी का यह मजेदार गाना जिसका नाम है ‘सटला से’।

आखिर क्यों यह गाना है खास

इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद समझ जाएंगे कि आखिर क्यों यह गाना खास है। गाने में खेसारी का अंदाज़ हर बार से काफी अलग देखने को मिल रहा है। उनका रोमांटिक अंदाज किसी के दिल को जीतने के लिए काफी है। वह जिस तरह से तनुश्री के साथ रोमांस कर रहे हैं उसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बेडरूम रोमांस से लेकर कातिलाना डांस तक खेसारी तनुश्री के साथ वह समा बांध रहे हैं जो लोगों को उनकी तरफ खींच रहा है। यही वजह है कि खेसारी और तनुश्री की जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: पवन सिंह और कोमल सिंह के ‘हिला के नाच’ गाने ने उड़ाया गर्दा, जबरदस्त रोमांस का लगाया तड़का

ध्यान खींचने में कामयाब हुई है तनुश्री और खेसारी की जोड़ी

‘सटला से’ गाने की बात करें तो इसे सुजय फिल्म्स यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तनुश्री और खेसारी की जोड़ी लोगों के ध्यान को खींचने में कामयाब हुई है। वहीं इस गाने को खेसारी ने अपनी आवाज दी है। गाने का लिरिक्स पवन पांडे का है तो म्यूजिक डायरेक्टर एबी गुप्ता है। खेसारी लाल यादव अपने अंदाज और अपनी आवाज से भी लोगों पर जादू चलाते हैं और यह गाना उस बात का सबूत है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026