---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘लाज के गहनवा’ पहनकर निरहुआ के सामने आई आम्रपाली, कातिलाना एक्सप्रेशन देख होश खो बैठे एक्टर

Bhojpuri dance video: भोजपुरी में अगर डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है। वहीं दोनों एक दूसरे के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आते हैं। जब भी ये किसी गाने में दिखते हैं तो हिट होना लाजमी हो जाता है। यही वजह है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2023 3:49 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी में अगर डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है। वहीं दोनों एक दूसरे के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आते हैं। जब भी ये किसी गाने में दिखते हैं तो हिट होना लाजमी हो जाता है। यही वजह है कि निरहुआ और आम्रपाली के पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और इस बीच उनका एक गाना ‘लाज के गहनवा’ लोगों के बीच तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

निरहुआ और आम्रपाली की अदाओं ने चलाया जादू

‘लाज के गहनवा’ वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं आम्रपाली दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नाक में नाथ पहना है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। वहीं पास बैठे निरहुआ उनके साथ रोमांस करने की जिद कर रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री वाकई लाजवाब है। ये आपस में रोमांस और तकरार करके मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं और फैंस दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो की बात करें तो इसमें ‘लाज के गहनवा’ पहनकर आम्रपाली निरहुआ को रिझा रही है और दोनों की ताबड़तोड़ केमिस्ट्री और ठुमके लोगों के दिल को जीतने के लिए काफी है।

यहां देखें Video:-

अब तक मिले ‘लाज के गहनवा’ को इतने व्यूज

‘लाज के गहनवा’ गाने की बात करें तो वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 10 जून 2023 को जारी इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।निरहुआ का गाना ‘निरहुआ द लीडर’ फिल्म से है जिसमें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके म्यूजिक रजनीश मिश्रा और लिरिक्स प्यारे लाल यादव कवि जी के हैं। एक बार फिर निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी कमाल करने में कामयाब हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026