---Advertisement---

Bhojpuri dance video: पवन सिंह से खफा नजर आई स्मृति सिन्हा, ‘बेवफाई के आंसू’ बहाते दिखे पॉवर स्टार

Bhojpuri dance video: किसी समय में पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि पवन ने अपनी पत्नी से तलाक इस वजह से लिया क्योंकि वह स्मृति के प्यार में थे। खैर इस बारे में क्या सच्चाई है यह तो महज एक राज है। इस बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 12:41 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: किसी समय में पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि पवन ने अपनी पत्नी से तलाक इस वजह से लिया क्योंकि वह स्मृति के प्यार में थे। खैर इस बारे में क्या सच्चाई है यह तो महज एक राज है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी तहलका मचाने के लिए काफी है। यही वजह है कि उनके गाने भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनका लेटेस्ट सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और इस इमोशनल सॉन्ग ‘बेवफाई के आंसू’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इमोशनल गाने में पवन और स्मृति की जबरदस्त केमिस्ट्री

‘बेवफाई के आंसू’ गाने की बात करें तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति और पवन काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। स्मृति पवन सिंह से खफा नजर आ रही है और पॉवर स्टार उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह बात सच है कि पवन सिंह और स्मृति रियल इमोशंस को शेयर करने में कामयाब हुए हैं और दोनों एक दूसरे संग जबरदस्त केमिस्ट्री बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। इमोशनल गाने को जिस तरह यह स्टार्स टच देते हुए दिखे वह काबिले तारीफ है। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है और लोग पवन की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

पवन की आवाज का चला जादू

स्मृति सिन्हा और पवन सिंह के गाने की बात करें तो ‘बेवफाई के आंसू’ भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ से है। इस गाने को वर्ल्ड वाइल्ड म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है जिसे अब तक 42 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों स्टार्स की जमकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है जो लोगों के बीच जादू चलाने के लिए काफी है। गाने को रजनीश मिश्रा ने म्यूजिक और लिरिक्स भी दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026