---Advertisement---

Bhojpuri Gana: ‘पीसल भांग ए राजा’ गाने में अलग अंदाज में दिखे पवन सिंह, वीडियो को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपने धमाकेदार ठुमके से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं 'पीसल भांग ए राजा' गाने की जिसमें पावर स्टार अपना अलग रुतबा दिखाते हुए नजर आए। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 2:09 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 5:55 अपराह्न

Bhojpuri Gana
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Gana: पिछले कुछ समय में भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच खूब चढ़ा है। यह बात सच है कि बॉलीवुड सॉन्ग की तरह कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भोजपुरी लवर हैं। वहीं अगर भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो पवन सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पवन सिंह अपने नए धमाकेदार गाने और फिल्मों से लोगों के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच उनका एक लेटेस्ट सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘पीसल भांग ए राजा’ की जिसमें पवन सिंह अपने अलग किरदार में लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो

डांस वीडियो देख फिदा हुए पवन के फैंस

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें पवन सिंह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं वह अपने डांस से लेकर स्वैग वाले लुक की वजह से भी सुर्खियों में है। इस गाने को ‘हर-हर गंगे’ फिल्म से लिया गया है। फिल्म में पवन सिंह के अलावा स्मृति सिन्हा, अरविंद अकेला कल्लू, अमित तिवारी, अनुराधा सिंह और सुशील सिंह जैसे और भी कई किरदार नजर आए हैं। इस गाने को 2 नवंबर को जारी किया गया और इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना एक डांस वीडियो भी है जिसमें ठुमके देख आप मदहोश हो जाएंगे।

यहां देखें Video:-

मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी पवन सिंह के इस गाने को भले ही तीन लाख व्यूज मिले हो लेकिन यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक छोटे बाबा का है। लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं। यह फिल्म भी काफी खास है और हालिया रिलीज फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। पवन सिंह अपने अंदाज से हर बार लोगों के बीच सुर्खियों में आ जाते हैं और उन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दूसरे लेवल पर होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026